फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Showed the difference between astronomy and physics

खगोल विज्ञान और भौतिकी के बीच अंतर दर्शाया

Tue, 26 Aug 2025 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Showed the difference between astronomy and physics
- सुभारती विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी का परिचय विषय पर हुआ ऑनलाइन व्याख्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में मंगलवार को ‘खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी का परिचय’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान किया गया। मुख्य वक्ता एआईएसएसएमएस कॉलेज पुणे के एसोसिएट प्रोफेसर और खगोल भौतिकी के शिक्षाविद डॉ. प्रमोद मुसरिफ ने खगोल विज्ञान (आकाशीय पिंडों का अवलोकनात्मक अध्ययन) और खगोल भौतिकी (ब्रह्मांड को समझने के लिए भौतिकी का अनुप्रयोग) के बीच मूलभूत अंतर समझाते हुए व्याख्यान दिया। उन्होंने खगोल विज्ञान के इतिहास पर अंतर्दृष्टि प्रदान की। डॉ. मुसरिफ ने खगोल भौतिकी के भविष्य के दायरे, कॅरिअर के अवसरों और अंतरिक्ष अनुसंधान में कम्प्यूटेशनल विधियों की भूमिका से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। व्याख्यान का समन्वय केरल वर्मा सुभारती सांइस कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. अश्विनी कुमार ने किया। डॉ. अनु चौहान ने वक्ता का परिचय देते हुए स्वागत किया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में अंतः विषयक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र से छात्रों की खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के क्षेत्र में न केवल रुचि बढ़ेगी, वरन उनमें वैज्ञानिक ज्ञान का विस्तार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed