फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Showed talent to join the zonal kabaddi team

मंडलीय कबड्डी टीम में शामिल होने के लिए दिखाई प्रतिभा

Fri, 12 Sep 2025 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 12 Sep 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Showed talent to join the zonal kabaddi team
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 सितंबर से 17 तक सहारनपुर में होगा। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने टीम में शामिल होने के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ट्रायल के लिए मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और गौतमबुद्धनगर से काफी संख्या में कबड्डी खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान रेडरों ने रेड कर और डिफेंडरों ने रक्षा कर अपनी प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। इस दौरान 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी आदि ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed