फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Short drama staged in RG College

Meerut News: आरजी कॉलेज में हुआ लघु नाटिका का मंचन

Mon, 18 May 2026 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Short drama staged in RG College
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को संस्कृत विभाग और भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत लघु नाटिका प्रस्थान का मंचन किया गया। इस अवसर पर बीए तृतीय वर्ष और एमए द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई कार्यक्रम भी किया गया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

नाटिका प्रस्थान महाकवि कालिदास के अभिज्ञानशाकुंतलम् नाटक के चतुर्थ अंक पर आधारित थी। इसमें महर्षि कण्व द्वारा शकुंतला की विदाई का प्रसंग दर्शाया गया। छात्राओं ने इस प्रसंग को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ललिता के शास्त्रीय नृत्य से हुई। वहीं विदाई समारोह में छात्राओं ने विभाग और महाविद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. उपासना सिंह ने किया। डॉ. प्रीति, डॉ. स्वाति शर्मा, दिव्या, स्वीटी और अंजलि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed