फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shops opened bypassing curfew, police shut down

कर्फ्यू को दरकिनार कर दुकानें खोली, पुलिस ने बंद कराया

Mon, 19 Apr 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shops opened bypassing curfew, police shut down
कर्फ्यू को दरकिनार कर दुकानें खोली, पुलिस ने बंद कराया
विज्ञापन

मवाना/बहसूमा/हस्तिनापुर/परीक्षितगढ़। शासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू के कारण रविवार को पूर्णबंदी का आह्वान किया गया था। लेकिन कई स्थानों पर लोगों ने इसे दरकिनार करते हुए अपनी दुकानें खोली, जिन्हें पुलिस ने बंद करवाया। वहीं, देहात क्षेत्र कई इलाकों में पूर्णबंदी का असर साफ दिखा। इस दौरान बाजार और सड़कें सूनी रही।
मवाना में रविवार को पूर्ण बंदी के बावजूद कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोल रखी थीं। जिन्हें पुलिस ने हड़काकर बंद करवाया। वहीं, नगर पालिका ईओ और चेयरमैन ने नगर में भ्रमण कर नगर की सफाई तथा सैनिटाइज कराया। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा। चौड़ा कुआं, सराय वाली गली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देते हुए दुकानों को बंद कराया। पुरानी सब्जी मंडी के पास खडे़ ठेली वालों को पुलिस ने दौड़ाया। सड़क पर घूमते मिले लोगों को भी पुलिस ने चेतावनी देकर घरों के अंदर भेजा।
विज्ञापन

सख्ती से कराया कर्फ्यू का पालन
बहसूमा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू का पालन कराया। कस्बे के मुख्य बाजार, कैलाशपुरी, बटावली रोड आदि समेत तमाम बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मुख्य मार्ग व बाईपास तिराहे सुनसान पडे़ थे। जरूरी सामान के लिए फलों की ठेली व चिकित्सकों के हास्पिटल, क्लीनिक, मेडिकल व दूध बिक्री के लिए सुबह दुकानें खुली रही। उसके बाद बंद हो गई। पुलिस ने बिना मास्क मिले युवकों को हड़काकर भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहल-पहल वाले बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
हस्तिनापुर। रविवार को कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। परंतु सड़कों पर लोग नजर आते रहे। कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद नजर आई। कस्बा और क्षेत्र के सभी बाजार सुनसान नजर आए। चहल-पहल वाले बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। ग्राम पंचायत चुनाव के चलते लोग खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्र वापसी और चुनाव चिह्न लेने के लिए आते-जाते रहे।

घरों में रहने की अपील करती पुलिस
परीक्षितगढ़। कोरोना वायरस से बचाने के लिए रविवार को कर्फ्यू के दौरान नगर के सभी बाजार व दुकानें बंद रही। पुलिस प्रशासन भी कोरोना की दुहाई देते हुए घरों से बाहर न निकलने की लोगों से अपील करता रहा। केवल मेडिकल स्टोर, दूध की दुकान खुली मिली, जबकि लोग घरों में कैद रहे। रविवार को नगर के सभी बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में ही कैद रहे। केवल जरूरी सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकले। पुलिस अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों से घरों में रहने की अपील करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed