फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shop's balcony collapses due to collision with truck, old man dies, two injured

Meerut News: ट्रक की टक्कर से दुकान का छज्जा गिरा, वृद्ध की मौत, दो घायल

Tue, 04 Feb 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shop's balcony collapses due to collision with truck, old man dies, two injured
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मदारपुरा में सोमवार की सुबह रोड़ी से लदा एक ट्रक सड़क किनारे दुकान से जा टकराया। ट्रक की टक्कर से दुकान का छज्जा गिर गया और चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रघुराज की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मदारपुरा गांव में युद्धवीर चौहान के मकान में बाहर की तरफ दुकान बनी हुई है। इसमें गांव निवासी विक्रांत किराए पर लेकर जनरल स्टोर संचालन करता है। सोमवार की सुबह रोड़ी से लदा ट्रक मदारपुरा गांव के बीच से होते हुए कुलंजन की तरफ जा रहा था। ट्रक दुकान के पास पहुंचा तो पिछला हिस्सा दुकान के छज्जे से टकरा गया। ट्रक टकराने से छज्जा भरभराकर गिर गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे रघुराज (65) पुत्र चमन सिंह, अमरपाल व साइकिल सवार किशोर छज्जे की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान घायल रघुराज की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। हादसे की सूचना पर सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed