फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shopping on Dhanteras: more than fifteen crores sale in one day in bijnor district

धनतेरस पर खरीदारी के मामले में अव्वल रहा यूपी का ये जिला, एक ही दिन में 15 करोड़ से ज्यादा की बिक्री

Thu, 12 Nov 2020 08:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Nov 2020 08:39 PM IST
सार

एक ही दिन में 15 करोड़ से ज्यादा की बिक्री  
शुक्रवार को भी धनतेरस की रहेगी रौनक

विज्ञापन
Shopping on Dhanteras: more than fifteen crores sale in one day in bijnor district
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ - फोटो : market on diwali

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धनतेरस पर बाजार में बहुत बिक्री हुई है। हालांकि शुक्रवार को भी बिक्री होगी। एक अनुमान के अनुसार गुरुवार को जिले में करीब दो करोड़ की बाइक, तीन करोड़ की बाइक बिकी हैं। मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकानों पर ज्यादा रौनक नहीं रही। सर्राफा बाजार में भी धनतेरस जैसी रौनक नहीं थी। चुनिंदा लोगों ने ही फ्रिज, वॉशिंग मशीन खरीदे। हालांकि बर्तन, झालर व रंगोली आदि की बहुत बिक्री हुई है। 

विज्ञापन


वैरायटी पैलेस के मालिक अरविंद अग्रवाल के अनुसारगुरुवार तो केवल ट्रेलर था। असली बिक्री तो शुक्रवार को होगी। सर्राफ विकास अग्रवाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को ठीक ठाक बिक्री रही। शुक्रवार को भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन


मुुरादाबाद ज्वैलर्स के मालिक अतुल सर्राफ का कहना है चांदी के सिक्कों की बहुत बिक्री हुई। शुक्रवार को भी बंपर बिक्री होगी। इलेक्ट्रोनिक्स सामान के विक्रेता सैफुल हक का कहना है कि बिक्री आधी हुई है। पिछले साल से आधा माल बिका है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के लिए उपभोक्ता इलेक्ट्रोनिक्स आइटम की जानकारी लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल का कहना है कि बृहस्पतिवार को कम ही लोगों ने धनतेरस की खरीदारी की है। शुक्रवार को बिक्री होगी। जिले भर में करीब दस करोड़ का कारोबार ही हुआ होगा।

खूब खरीदी झाडू
धनतेरस को लेकर लोग भ्रम में रहे। हालिांक काफी लोगों ने शुक्रवार को ही खरीदारी की। बाजार में कई लोग एक दूसरे से मालूम करते रहे कि धनतेरस कब है। धनतेरस पर झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। तमाम लोग झाडू खरीदकर ले गए। इसके अलावा भी लोगों ने काफी सामान खरीदा।
 
कोरोना का नहीं डर
बिजनौर में भले ही कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा हो पर इसका धनतेरस पर लोगों में डर दिखाई नहीं दिया। बाजार में किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। मास्क लगाए भी चुनिंदा लोग ही थे। दुकानदार भी बिना मास्क लगाए दुकानों पर बैठे थे। किसी ग्राहक को भी उन्होंने सैनिटाइज नहीं कराया। कोरोना के चलते लोगों में जरा भी डर दिखाई नहीं दिया। एक एक दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रही। बाजार में भी लोग एक दूसरे से भिड़कर निकल रहे थे। 

मास्क न लगाने वालों को हड़काया
धनतेरस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सीओ कुलदीप गुप्ता खुद पुलिस की कमान संभाले रहे। शास्त्री चौक से लेकर सिविल लाइन, मुख्य डाकघर चौराहे, घंटाघर, सर्राफा बाजार हर जगह पुलिस तैनात रही। संदिग्धों पर पुलिस नजर रखे रही।

धनतेरस पर अक्सर उचक्के किसी घटना को अंजाम दे देते हैं। इसी के मद्देनजर बाजार में जो लोग मास्क लगाए नहीं थे पुलिस ने उन्हें खूब हड़काया। बिना मास्क के बाजार में बाजार में नहीं आने की हिदायत दी। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। टुकड़ियों में बंटकर पुलिस पूरे बाजार की निगरानी करती रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed