फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooting range inaugurated in Meerut, cartridges will be saved, cadets will practice at simulator range

NCC News: मेरठ में शूटिंग रेंज का उद्घाटन, बचेंगे कारतूस, सिम्युलेटर रेंज पर अभ्यास करेंगे कैडेट

Tue, 12 Jul 2022 12:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jul 2022 12:43 AM IST
सार

अपर महानिदेशक मेजर जनरल संजय पुरी ने अग्निवीर योजना को युवाओं और देश के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि अब लोग भी इसे समझने लगे हैं।

विज्ञापन
Shooting range inaugurated in Meerut, cartridges will be saved, cadets will practice at simulator range
जानकारी लेते अपर महानिदेशक मेजर जनरल संजय पुरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एनसीसी कैडेट्स अब सिम्युलेटर शूटिंग रेंज पर अभ्यास करेंगे। इससे कारतूस की बचत होगी। सोमवार को मेरठ पहुंचे एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल संजय पुरी ने शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। उन्होंने समूह मुख्यालय में गतिविधियों की जानकारी ली।

विज्ञापन


प्रदेश भर के सभी एनसीसी मुख्यालयों में सिम्युलेटर शूटिंग रेंज बनाई जा रही हैं। सर्कुलर रोड स्थित 70 यूपी वाहिनी एनसीसी के ग्रुप मुख्यालय में भी रेंज शुरू हो गई है। निजी संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अभी तक शूटिंग रेंज थी, लेकिन इनमें कैडेट्स को सिर्फ कुछ समय अभ्यास मिल पाता था। ग्रुप मुख्यालय में सिम्युलेटर शूटिंग रेंज खुलने से कैड्ट्स को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


रेंज पूरी तरह कंप्यूटर और सिम्युलेशन सिस्टम पर आधारित है। चार टारगेट की इस रेंज में राइफल की बचत होगी, जबकि फायरिंग की आवाज एक स्पीकर के जरिए सुनाई देगी। .22 राइफल से अभ्यास करने जैसा ही झटका कैडेट्स को महसूस होगा। गाजियाबाद मुख्यालय का निरीक्षण करने के बाद मेरठ मुख्यालय पहुंचे अपर महानिदेशक मेजर जनरल संजय पुरी का स्वागत ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर स्नेहांशु घोष ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर महानिदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के सभी 11वीं, 12वीं और स्नातक स्तर पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एनसीसी स्तर का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए एनसीसी के लखनऊ मुख्यालय ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही इसको मुख्यमंत्री समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान कमान अधिकारी कर्नल मनीष धवन, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनु कुमार, सहयोगी एनसीसी अधिकारी मेजर लवकेश रुहेला, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार, लेफ्टिनेंट उमेश कुमार, प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें: PHOTOS: उजड़ गया आरती का परिवार, बिखर गए बड़े सपने, मां-बेटे की मौत से हर तरफ छाया मातम

अग्निवीर योजना युवाओं की बेहतरी के लिए
अपर महानिदेशक मेजर जनरल संजय पुरी ने अग्निवीर योजना को युवाओं और देश के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि अब लोग भी इसे समझने लगे हैं। प्रदेश सरकार ने भी यह आश्वासन दिया है कि आर्मी से चार साल बाद लौटने वाले युवाओं को सरकारी विभागों में वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्मी से प्रशिक्षित एक अनुशासित व्यक्ति को भला कौन नौकरी नहीं देना चाहेगा? अग्निवीर योजना से सरकार से पेंशन का बोझ हल्का हो सकेगा और इसे हुई बचत से आर्मी के आधुनिकरण की ओर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed