फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooters hit the target accurately in CBSE shooting competition

सीबीएसई शूटिंग प्रतियोगिता में शूटरों ने लगाया सटीक निशाना

Sat, 02 Aug 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shooters hit the target accurately in CBSE shooting competition
शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : संगठन
मेरठ। मवाना रोड स्थित स्कूल में शुक्रवार से सीबीएसई जोन-1 चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 286 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-14 वर्ग में 100, अंडर-17 वर्ग में 124 तथा अंडर-19 वर्ग में 62 खिलाड़ी शामिल रहे। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक सटीक निशाना लगाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत में एयर राइफल में तुलास इंटरनेशनल स्कूल देहरादून के आदित्य कुमार ने 400 में से 393 अंक प्राप्त कर बढ़त बनाई। दिल्ली पब्लिक स्कूल सहारनपुर के आरव सैनी ने 388 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा के वरदान ने 386, एयर पिस्टल में आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल सहारनपुर की विर्धिका त्यागी ने 383, बीएमएल मुंजल ग्रीन मेडियूज पब्लिक स्कूल हरिद्वार की आध्या सिंह ने 375, दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के कर्ल ने 370 स्कोर किया। अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग नियमों के आधार पर प्रत्येक खिलाड़ी को 50 मिनट में 40 शॉट का टारगेट दिए गए। एक टारगेट शॉट का स्कोर 10 है। इस प्रकार 40 शॉट का स्कोर कुल 400 है।
विज्ञापन

सीबीएसई द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश कुमार, खेल सचिव विजित चौधरी, नवनीत चड्ढा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के सभी सदनों के छात्रों ने मार्च पास्ट किया। स्कूल के छात्रों ने शिव तांडव, बैंड परफॉर्मेंस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन सीबीएसई के नोएडा और देहरादून रीजन के अंतर्गत आने वाले 72 विद्यालयों के 286 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मेरठ, मुज़फरनगर, सम्भल, रुद्रपुर, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), बहजोई, आगरा, देहरादून, बरेली, सहारनपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, शामली, बागपत, गाज़ियाबाद, रामपुर, हापुड़, मोदीनगर, नैनीताल, बिजनौर, मैनपुरी तथा एटा सहित कुल 22 जिलों से खिलाडी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक खिलाड़ी पहुंचे मेरठ
प्रतियोगिता सचिव ने बताया कि देहरादून रीजन के उत्तराखंड के 13 जिलों और नोएडा रीजन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से कुल 252 विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अब तक 1200 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ। अंतिम दिन विजेता छात्रों का सीबीएसई नेशनल में जांयेंगे। सीबीएसई द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश कुमार ने बताया कि सीबीएसई के देश भर के अन्य जोन में भी शूटिंग प्रतियोगिता चल रही है, लेकिन सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन और प्रतिभागी मेरठ में प्रतिभाग करने पहुंच रहे हैं। विद्यालय परिसर में दो अत्याधुनिक शूटिंग रेंज स्थापित की गई हैं, जिनमें कुल 30 टारगेट लगाए गए हैं। डिजिटल स्विस स्कोरिंग सिस्टम के माध्यम से स्कोरिंग प्रक्रिया पूर्णतः स्वचालित एवं पारदर्शी है, जिससे प्रतियोगिता की निष्पक्षता सुनिश्चित हो रही है। इस अवसर पर ऑफिशियल जॉनी, सूरज, अभिनव, सूरज, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed