फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooters from Shoot On Shooting Academy won eight medals at the shooting championship.

Meerut News: शूटिंग चैंपियनशिप में शूट ऑन शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

Tue, 30 Jun 2026 05:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 30 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Shooters from Shoot On Shooting Academy won eight medals at the shooting championship.
मोदीपुरम - पायल गौर, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वाली खबर के साथ।
ल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप में पल्लवपुरम फेस-2 स्थित शूट ऑन शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीतकर मेरठ का गौरव बढ़ाया।

एकेडमी के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय कोच विशाल भटनागर ने 50 मीटर (.22 बोर) फ्री पिस्टल मास्टर मेन व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर मेन व्यक्तिगत वर्ग में पंकज रॉयल ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम स्पर्धा में भी एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर मेन टीम वर्ग में पंकज रॉयल, पवन छाबड़ा और शैलेश कुमार शुक्ला की टीम ने कांस्य पदक जीता। 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर टीम स्पर्धा में राष्ट्रीय खिलाड़ी विपुल अहलावत के मार्गदर्शन में दक्षराज चौहान, प्रणव चौधरी और वीर चौधरी की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर एकेडमी में उत्सव का माहौल रहा। अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed