फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shooter haseen loot ke baad sir par maarta tha goli

शूटर हसीन लूट के बाद सिर में मारता था गोली   

Sun, 31 Dec 2017 12:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 31 Dec 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
shooter haseen loot ke baad sir par maarta tha goli
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शूटर हसीन मोटा लूट की घटना में अक्सर सिर में गोली मारता था। मेरठ में एक दर्जन से अधिक लूट के बाद वह हत्या कर चुका था। मुजफ्फरनगर और खतौली के इनामी बदमाशों से हसीन के संपर्क थे। हत्या के बाद हसीन पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला जाता था। जिससे पुलिस से वह अक्सर बच जाता था। छह माह पहले वह जेल से छूटा था। लिसाड़ी गेट के एक दर्जन से अधिक बदमाश उसके गैंग में जुड़े हैं।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि हसीन दस साल पहले पशु लूटता था। हसीन मुजफ्फरनगर के बदमाश अकरम हाफिज और खतौली के दानिश से जुड़ गया था। जिन्होंने उसे शामली के कुख्यात मुकीम काला से मिलवाया। उसके बाद  हसीन जरायम के रास्ते पर बढ़ता गया। लूट, हत्या और रंगदारी न देने पर गोली मारना उसका शौक बन गया था। मुकीम काला ने दो साल पहले हसीन के जरिये दौराला में पशु व्यापारियों से 12 लाख की लूट की थी। पुलिस ने कई बार हसीन को जेल भेजा। लेकिन जेल से छूटते ही वह संगीन वारदात कर देता था। 
विज्ञापन


दोनों बदमाश 50 हजारी 
एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी अकरम हाफिज और खतौली निवासी दानिश पर भी 50-50 हजार का इनाम है। हसीन फिलहाल इनके साथ ही वारदात कर रहा था। पुलिस ने पांच लोग एक सप्ताह पहले पकड़े थे। जिन्होंने हसीन और दोनों बदमाशों के एक साथ होने की जानकारी दी थी। अब पुलिस टीम हसीन के साथियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाड़े पर करने लगा था हत्या 
पुलिस के मुताबिक कुख्यात हसीन भाडे़ पर हत्या करने लगा था। लिसाड़ी गेट के एक दर्जन से भी अधिक बदमाश उससे जुड़े हैं। वारदात करने के बाद हसीन मेरठ से गायब हो जाता था। पुलिस उसे ढूंढने लगती थी तो वह गुपचुप तरीके से सेटिंग कर जेल चला जाता था। बताया गया कि हसीन के संपर्क में कई पुलिसकर्मी भी थे जो उसे पुलिस की गतिविधियों के बारे में बताते थे। 


पवन गोयल का किया था मर्डर
दिल्ली रोड पर नवीन मंडी में दो साल पहले व्यापारी पवन गोयल की बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में हसीन मोटा का नाम सामने आया। इससे पहले पुलिस उसको गिरफ्तार करती कि वह एक मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। उसके बाद पुलिस ने पवन की हत्या का खुलासा किया, जोकि फर्जी था। इसको लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed