फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shocking figures from Meerut: Doubt, alcohol and mobile are causing breaking relationships: leads to Divorce Due to minor dispute,

रिश्तों में दरार डाल रहा शक, शराब और मोबाइल: मामूली विवाद से पहुंच रही तलाक की नौबत, मेरठ से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Mon, 14 Mar 2022 02:35 PM IST
Dimple Sirohi उबैद सिद्दीकी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
उबैद सिद्दीकी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Mar 2022 02:35 PM IST
सार

सहनशीलता की कमी और मोबाइल की लत रिश्तों के टूटने का कारण बन रही है। मेरठ के परिवार परामर्श केंद्र पर आई शिकायतों में ये खुलासा हुआ है। जनवरी से 12 मार्च तक आई शिकायतों में इस मामले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पढ़ें यह खास रिपोर्ट : -

विज्ञापन
Shocking figures from Meerut: Doubt, alcohol and mobile are causing breaking relationships: leads to Divorce Due to minor dispute,
- फोटो : i stock

विस्तार

सहनशीलता की कमी और मोबाइल से हर वक्त चिपके रहने की आदत से कई परिवारों के टूटने तक की नौबत आ रही है। परिवार परामर्श केंद्र में हर दिन ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। केंद्र की महिला पुलिस टीम ने बताया कि एक मामले में तो गोद भराई की रस्म के बाद लड़की ने शादी के बाद अलग रहने की बात कही तो दोनों में मनमुटाव हो गया। मेरठ में एक जनवरी से 12 मार्च तक परिवार परामर्श केंद्र में 373 मामले पहुंचे हैं।

विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र में 2022 में आई शिकायतें
जनवरी :  150
फरवरी :   148
मार्च :     75  (13 मार्च तक)

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले कंकरेखड़ा के एक तलाकशुदा युवक का वैवाहिक विज्ञापन की साइट के जरिए नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रही एक तलाकशुदा महिला से रिश्ता तय हो गया। दोनों में बातें होने लगीं। शादी का वक्त आया तो महिला ने परिवार से अलग रहने की बात कही। इसी पर मनमुटाव हो गया और लड़के ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा कि महिला उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतुल प्रधान का संगीत सोम पर पलटवार: कहा-फायर ब्रांड नेता नहीं जनता होती है, हार को पचाना सीखो

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी रीमा चौहान ने बताया कि अधिकतर मामलों में जब रिश्ता टूटने की वजह पूछते हैं, तो प्रार्थना पत्र में लगे आरोप से अलग ही बात निकलकर आती है। किसी मामले में पति-पत्नी के बीच शक की दीवार खड़ी होती है। कभी सास-ससुर से अनबन वजह होती है तो कभी पत्नी देहात से शहर में रहने की जिद करती है। पति के शराब पीने की वजह से भी रिश्ते टूटते हैं। कुछ वजह तो ऐसी होती हैं जिनका कोई आधार ही नहीं होता है। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को समझाने पर बात बन जाती है। 

पत्नी नौकरी करना चाहती है, पति को पसंद नहीं  
पुराना शहर के एक दंपती का रिश्ता इस वजह से टूटने के कगार पर आ गया, क्योंकि पत्नी ब्यूटी पार्लर में नौकरी करना चाहती थी। पति चाहता था कि पत्नी नौकरी न करे। बात बिगड़ी तो पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा दिया। परिवार परामर्श केंद्र ने समझाया तो दोनों में सुलह हुई।

यह भी पढ़ें: दांव पर भविष्य: कर्ज लिया तो किसी ने प्लॉट बेचा, पूरी जमा पूंजी लगाई, डॉक्टर बनने के ख्वाब पर बरस रहे बम

देवर से संबंध का शक 
सरधना के दंपती के रिश्ते में शक की दीवार आ गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पति ने कहा कि उसे शक है की पत्नी के देवर से संबंध हैं पर कोई सबूत नहीं। काउंसिलिंग के बाद दोनों फिर एक दूजे के हो गए। 

पत्नी को लगता है पति के किसी महिला से हैं संबंध
शहर के नौचंदी क्षेत्र में दिल्ली की युवती की शादी हुई थी। पति बाहर जॉब कर रहा है। महिला की इच्छा है कि पति उसके पास ही रहकर जॉब करे। पत्नी को शक है कि पति के अन्य महिला से संबंध हैं। अभी शक दूर नहीं हुआ। दोनों की काउंसिलिंग चल रही है। 

खत्म हो रही सहनशीलता, लत बन रहा मोबाइल 
मुझे लगता है कि आजकल के युवाओं में अहम बढ़ा है जिसकी वजह से रिश्ते बिखर रहे हैं। एक दूसरे की भावनाओं को समझना चाहिए। पति-पत्नी के रिश्तों का बच्चों पर भी असर पड़ता है। यह न सिर्फ दो लोगों का बल्कि दो परिवारों का मामला होता है। कुछ युवा बेवजह हर वक्त मोबाइल और सोशल साइट से चिपके रहते हैं। इन्हें बेवजह पोस्ट डालने और लाइक के इंतजार की लत सी हो जाती है। अगर ऐसा हो तो समय रहते इनकी काउंसलिंग करानी चाहिए ताकि परिवार बचे रह सकें। -शिखा चतुर्वेदी, शिक्षा विभाग , एनएस कॉलेज,मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed