फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Pradhan rebuttal on Sangeet Som Said- fire brand is public, not leaders , learn to digest defeat

अतुल प्रधान का संगीत सोम पर पलटवार: कहा-फायर ब्रांड नेता नहीं जनता होती है, हार को पचाना सीखो  

Mon, 14 Mar 2022 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Mar 2022 12:35 PM IST
सार

अतुल प्रधान ने रविवार रात करीब नौ बजे फेसबुक लाइव कर संगीत सोम पर तंज कसे। वहीं इससे पहले रविवार को विधानसभा सरधना से चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम पहली बार क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए।

विज्ञापन
Atul Pradhan rebuttal on Sangeet Som  Said- fire brand is public, not leaders , learn to digest defeat
सरधना से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की सरधना सीट से 18 हजार 200 वोटों के अंतर से भाजपा नेता संगीत सोम से विधानसभा चुनाव जीतने वाले सपा नेता अतुल प्रधान ने रविवार रात करीब नौ बजे फेसबुक लाइव कर संगीत सोम पर तंज कसे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि ‘हार बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। कोई नेता फायर ब्रांड नहीं होता, जनता फायर ब्रांड होती है। हार पचाना सीखो। और किसी भुलावे में नहीं रहो, मैं जब चुनाव हारा था, तब भी 20 के बराबर था और अब भी हूं।’

विज्ञापन


इस लाइव के दौरान उन्होंने चुनाव संबंधी गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि ‘गरीबों-कमजोरों के घरों पर पत्थर फिंकवाए जा रहे हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा है। जनता ने 10 साल मौका दिया था। 
विज्ञापन


अब एक बार की हार पर ही मंचों से लोगों को जाति संबंधी अपशब्द कहने लगे। जनता ने आपका घमंड तोड़ा है। छोटा दिल रखते हो, तभी तो बिना गिनती पूरी कराए ही चले गए। मैं दो बार हारा और पूरी गिनती भी कराई और जीत की बधाई भी देकर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं संघर्ष कर यहां तक पहुंचा हूं। मुझ सर्वसमाज ने वोट दिया है। सबका सम्मान है और सबके सुखदुख भी खड़ा रहूंगा। 20 मार्च को दादरी गांव में धन्यवाद सभा है।’दिन में भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने खेड़ा में पंचायत की थी, इसके बाद अतुल प्रधान ने यह लाइव किया।  

वहीं इससे पहले रविवार को विधानसभा सरधना से चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम पहली बार क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए। दरअसल चुनाव हारने के बाद जनता का आभार और समीक्षा के लिए से चौबीसी के लोगों ने पंचायत आहूत की। 

मतगणना के तीन दिन बाद ही अपने लोगों के बीच पहुंचे संगीत सोम ने हारने के बाद भी जनता के विश्वास का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये चिंतन और मंथन का दौर है और हमें अपनी कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। साथ ही सफलता के लिए हमे खुद में सुधार करना होगा।

मंच से संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा दोनो चलेंगे। संगीत सोम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग किसी गलतफहमी में न रहे एक बार शपथ ग्रहण हो जाने दो फिर बाबा का बुलडोजर भी चलेगा और संगीत सोम का डंडा भी चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed