फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shock to SP, former minister Sanjay Garg will join BJP today

Meerut News: सपा को झटका, आज भाजपा का दामन थामेंगे पूर्व मंत्री संजय गर्ग

Wed, 06 Mar 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 06 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shock to SP, former minister Sanjay Garg will join BJP today
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव से पहले जनपद में गठबंधन खासकर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। नगर सीट से विधायक रह चुके पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग आज भाजपा का दामन थाम लेंगे। लखनऊ में दोपहर एक बजे होने वाले कार्यक्रम में उन्हें प्रदेशाध्यक्ष पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। संजय गर्ग का दावा है कि उनके साथ सहारनपुर नगर की पूरी इकाई, कई जिला पंचायत सदस्य और कई पार्षद भी भाजपा में शामिल होंगे, जिन्हें सहारनपुर में ही कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, संजय गर्ग जिले में समाजवादी पार्टी का चेहरा रहे हैं। साथ ही वह अच्छे वक्ता भी हैं। वह सपा के टिकट पर विधायक बनने के साथ ही राज्यमंत्री भी रहे। इसके अलावा बसपा सरकार में भी वह विधायक और राज्यमंत्री रहे। बीते विधानसभा चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हारे थे। इसके बाद से वह समाजवादी पार्टी में खुद को असहज महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर में ही पार्टी के कुछ नेताओं के साथ उनका मनमुटाव भी हुआ था, जो खुलकर सामने आया था। बीते दिनों उन्होंने महानगर में वैश्य समाज का सम्मेलन किया था, जिसके बाद से लगातार उनकी भाजपा में जाने की चर्चा बनी हुई थी। पूर्व मंत्री ने बताया कि भाजपा में शामिल होने के बाद वह बताएंगे कि समाजवादी पार्टी को छोड़ने के पीछे क्या बड़ा कारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed