{"_id":"67a52344908e1fac250a09bf","slug":"shobhit-thunders-team-won-2-1-in-the-football-match-meerut-news-c-72-1-mrt1063-128473-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फुटबाल मैच में शोभित थंडर्स की टीम 2-1 से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फुटबाल मैच में शोभित थंडर्स की टीम 2-1 से जीती
विज्ञापन
- शोभित विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रेरणा दिवस पर तीन दिवसीय अंतर विवि खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, कुलपति प्रो. वीके त्यागी, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. जयानंद और कुलसचिव गणेश भारद्वाज ने मशाल प्रज्ज्वलित की। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च मास्ट किया। कुलाधिपति ने छात्रों को खेलों का महत्व बताया और कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलों में भी कॅरिअर की बहुत संभावनाएं हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ रोमांचक फुटबॉल मैच से हुआ। मैच का उद्घाटन कुलाधिपति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मुकाबले में टीम शोभित थंडर्स और टीम शोभित ब्लेज़र्स आमने-सामने थीं। कप्तान नासिर औवाल मुहम्मद के कुशल नेतृत्व में शोभित थंडर्स ने शानदार खेल भावना और उत्कृष्ट टीम वर्क का परिचय देते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले ने दर्शकों को जोश से भर दिया।
इसके अलावा विभिन्न खेल स्पर्धाओं जैसे कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, हाई जंप, लांग जंप के साथ पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी के मैच में छात्रों ने अपना दमखम दिखाया। वहीं, वॉलीबाल टूर्नामेंट में दीवान कॉलेज और एमआईईटी की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि बैडमिंटन गर्ल्स सिंगल्स में सृष्टि चौधरी ने प्रथम स्थान, मुस्कान निशा ने द्वितीय स्थान और तनीषा सिरोही ने तृतीय स्थान हासिल किया।