फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shoaib was harassing the girl by posing as Abhishek

Meerut News: अभिषेक बनकर शोएब कर रहा था युवती को परेशान

Wed, 20 May 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Shoaib was harassing the girl by posing as Abhishek
- परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक युवती को भूमिया के पुल निवासी आरोपी शोएब तीन महीने से अभिषेक बनकर परेशान कर रहा था। आरोपी की हरकतों से युवती का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था। बुधवार को युवती सदर बाजार में किसी काम से आई थी। युवती एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीने के लिए गई थी। आरोप है कि आरोपी ने कैफे में पहुंचकर युवती से बदसलूकी कर दी। मामले की जानकारी पर विश्व हिंदू संगठन के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया।

गढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती ने बुधवार को सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि करीब तीन महीने पहले वह लालकुर्ती क्षेत्र में कॉस्मेटिक का सामान खरीदने गई थी। युवती की मुलाकात दुकान पर काम कर रहे आरोपी शोएब से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम अभिषेक बताया था। शुरुआत में आरोपी ने युवती से बातचीत बढ़ाने की कोशिश की थी। मगर उसने आरोपी से दोस्ती के लिए मना कर दिया था। आरोपी लगातार पीछा कर परेशान कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बुधवार को युवती किसी काम से सदर बाजार क्षेत्र पहुंची थी। इस दौरान वह एक कॉफी कैफे में बैठकर कॉफी पी रही थी। आरोप है कि तभी आरोपी वहां पहुंच गया। पीड़िता ने आरोपी को जाने के लिए कहा। मगर आरोपी ने मौके से जाने के लिए मना कर दिया। युवती ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed