फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shoaib Qureshi created a dangerous conspiracy to kill mother-daughter, communal tension

चश्मदीद बोला- आदित्य बने शोएब कुरैशी ने कब्रिस्तान में दफना दी सुमनलता की लाश

Thu, 13 Apr 2017 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 13 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Shoaib Qureshi created a dangerous conspiracy to kill mother-daughter, communal tension
आरोपी शोएब कुरैशी

मेरठ में आदित्य बनकर शोएब कुरैशी ने रोडवेज के संविदा कर्मचारी पवन कुमार के परिवार को बर्बाद ही नहीं किया, बल्कि सांप्रदायिक माहौल खराब करने के प्रयासों में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। चश्मदीद संदीप गुर्जर ने पुलिस के सामने दावा करने के साथ अंदेशा जताया है कि शोएब ने सुमनलता की लाश कब्रिस्तान में दफन कर दी होगी। क्योंकि शोएब ने गाड़ी से सुमनलता की लाश कब्रिस्तान के पास ही उतारी थी। दो युवक वहां पहले से मौजूद थे। जो कार से नहीं, बल्कि बाइक से आए थे। एक बाइक पर तीन युवकों को सुमनलता की लाश दूसरी जगह ले जाना संभव नहीं है।

विज्ञापन

मां-बेटी की हत्या शोएब कुरैशी ने शातिर अंदाज में की

Shoaib Qureshi created a dangerous conspiracy to kill mother-daughter, communal tension
सुमनलता का फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार मां-बेटी की हत्या शोएब कुरैशी ने शातिर अंदाज में की। घटनाक्रम जिसने सुना वही दंग रह गया। नेहा की हत्या बीते बृहस्पतिवार को हुई और अगले दिन उसकी बोरे में लाश मिली। लेकिन सुमनलता का छठे दिन भी सुराग नहीं है। चश्मदीद ड्राइवर संदीप ने मंगलवार को पुलिस के सामने जो सनसनीखेज बयान दिया, यदि उस पर यकीन किया जाए तो सुमनलता की लाश बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगा। क्योंकि संदीप ने बताया है कि हत्या के बाद शोएब ने सुमनलता की लाश मवी गांव के पास एक कब्रिस्तान के पास कार से उतारी थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुमनलता की लाश शोएब ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कब्र में दफना दी होगी। कब्रिस्तान की कौन सी कब्र में सुमनलता की लाश है, उसे ढूंढना भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब ही बताएगा कहां है सुमनलता

Shoaib Qureshi created a dangerous conspiracy to kill mother-daughter, communal tension
नेहा का फाइल फोटो

वहीं, पुलिस का मानना है कि जब तक सुमनलता मिल न जाए, संदीप के अंदेशे पर यकीन नहीं किया जा सकता है। लेकिन पुलिस इससे भी इंकार नहीं कर रही कि ड्राइवर संदीप झूठ बोलकर क्यों अपने आपको हत्या से जुड़े मामले में फंसाएगा। 
 
पुलिस का दावा कि शोएब कुरैशी की तलाश में उसके तमाम रिश्तेदारों और संबंधियों के घरों पर दबिश दी गई।  लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मां-बेटी की हत्या के बाद से उसका फोन भी लगातार बंद है। लेकिन सुमनलता की लाश बरामद करने के लिए शोएब को पकड़ना बहुत जरूरी है। शोएब ने सुमनलता की लाश को कहां ठिकाने लगाया है, इसकी जानकारी उसे या उसके अन्य दो साथियों को ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed