फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shivsena ne phuka dipti cm ka putla

शिवसेना ने फूंका डिप्टी सीएम का पुतला

Mon, 04 Jun 2018 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
shivsena ne phuka dipti cm ka putla
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन

मेरठ। शिवसेना की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छीपी टैंक स्थित शिव चौक पर प्रदेश के डिप्टी सीएम का पुतला फूंकते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख दिनेश कुमार सिंघल ने डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा द्वारा माता सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी संबोधित करने पर विरोध जताया। उनकी इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन एवं पुतला फूंके जाने के दौरान शिवसेना के प्रदेश महासचिव व पश्चिमी उप्र प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि डिप्टी सीएम को तत्काल मंत्रिमण्डल से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के सारे मनगढ़ंत शोध हिन्दू आस्था पर ही होते हैं। हिन्दुओं की आस्था से शिवसेना खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। माता सीता हिन्दू आस्था का केन्द्र हैं। अपनी टिप्पणी के लिए डिप्टी सीएम को हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा शिवसेना उनका हर जिले में विरोध करेगी। इस दौरान अवनीश आर्य, देवदत्त गौड़, मनोज गोस्वामी, पवन कुमार, मुकेश शर्मा, राजू शर्मा, राकेश राजपूत, चौ.मूलचन्द, योगेश कौशिक, अर्पित सिंघल, कुलदीप सिंह, मोनू ठाकुर, अर्जुन चौहान, अजित चौधरी, सुनील दत्त सैनी, देव अग्रवाल, गौरव पाण्डेय, जितेन्द्र सोम एवं विनीत जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed