फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivpal Yadav has given information about alliance with Samajwadi Party in Meerut

मिशन 2022: मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव, गठबंधन को लेकर क्या रहेगी रणनीति, साफ की तस्वीर

Fri, 29 Oct 2021 11:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Oct 2021 11:55 AM IST
सार

मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ की। उन्होंने पत्रकार वार्ता में सपा के साथ गठबंधन को लेकर आगे की रणनीति के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Shivpal Yadav has given information about alliance with Samajwadi Party in Meerut
मेरठ में शिवपाल यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी से है। इस संबंध में नेताजी से कई बार वार्ता भी हो चुकी है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आश्वस्त किया है कि अगर अखिलेश यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को गठबंधन में नहीं लेते हैं तो वह पूरे प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश से भी फोन पर वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली पार्टी की ही सरकार बनेगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियों को एक साथ आना होगा।

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने शुक्रवार को मुंबई बाजार स्थित चेंबर भवन में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन होना तय है। शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को ही प्राथमिकता पर लिया और अन्य दलों के बारे में बात करने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता महंगाई से परेशान है। प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल, गैस और अन्य सामग्रियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में गरीब का चूल्हा जलना बंद हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चौधरी चरण सिंह की जन्म भूमि है। जिन्होंने किसानों के लिए बहुत काम किया। अब वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। नए कृषि कानून लाकर किसानों को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है, जब उत्तर प्रदेश की जनता झूठे वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पूरे प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाल रही है। पूरे प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ओवैसी की पार्टी से गठबंधन पर कोई स्पष्ट जवाब तो नहीं दिया, लेकिन इतना कहा कि अब चुनाव आ गए हैं। इस तरह की अनेकों बातें प्रचार में आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात

शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ 40 साल तक काम करके हमने समाजवादी पार्टी को खड़ा किया। दो बार नेता जी इस देश के प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए। हमने रथ यात्रा की शुरुआत मथुरा में भगवान की पूजा करने के बाद और नेता जी का आशीर्वाद लेने के बाद शुरू की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली शशि राणा, अमित जानी, अभिषेक, जीतू, नागपाल आदि मुख्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed