फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

401 फुट लंबा तिरंगा और 72 जवान, अनोखी कांवड़ से शहीदों को दे रहे श्रद्धांजलि, देखें क्यों है खास

Sun, 28 Jul 2019 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Jul 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
shivbhakt from Bulandshahr paying tribute to martyrs with 401 feet long tiranga kawad
401 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के दौरान जहां पूरा मेरठ शहर केसरिया रंग से सराबोर हो चुका है। वहीं हाईवे से गुजरने वाली अनोखी कांवड़ भी आकषर्ण का केंद्र बन रही हैं। हर कोई इन खास और आकर्षक कांवड़ों को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता है।
shivbhakt from Bulandshahr paying tribute to martyrs with 401 feet long tiranga kawad
401 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के दौरान जहां शिवभक्ति का बोलबाला है वहीं साथ-साथ देशभक्ति की बयार भी बह रही है। इसी क्रम में कोई शहीदों के नाम की कांवड़ ला रहा है तो कोई कांवड़ से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है। यूपी के बुलंदशहर का एक ऐसा ही समूह है जो कई फुट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर हरिद्वार से मेरठ पहुंचा। देखें आखिर क्यों खास है यह तिरंगा कांवड़: -

shivbhakt from Bulandshahr paying tribute to martyrs with 401 feet long tiranga kawad
401 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलंदशहर के केशवपुर सठला निवासी कांवड़ियों का जत्था 401 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर रविवार को मेरठ पहुंचा। वहीं हाईवे पर कांवड़ देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shivbhakt from Bulandshahr paying tribute to martyrs with 401 feet long tiranga kawad
401 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

शिवभक्तों की देशभक्ति और इस अनोखी तिरंगा कांवड़ को हर कोई सेल्यूट कर रहा था। जत्थे के नेतृत्व कर रहे जगन्नाथ ने बताया कि पिछले वर्ष वह 351 फुट लंबी तिरंगा यात्रा लेकर आए थे। उनका लक्ष्य प्रत्येक वर्ष 50 फुट अधिक लंबी कांवड़ लेकर आना है।

विज्ञापन
shivbhakt from Bulandshahr paying tribute to martyrs with 401 feet long tiranga kawad
401 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि तिरंगा कांवड़ लाने का  उनका उद्देश्य कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देना है। वह तिरंगा कांवड़ के माध्यम से देशवासियों को सैनिकों की शहादत के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जत्थे में सैनिक की वर्दी पहने 6 से लेकर 40 वर्ष तक के 72 ग्रामीण शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed