फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivam went to Hyderabad, Karthik to KKR, Karn went unsold

Meerut News: शिवम हैदराबाद, कार्तिक केकेआर के हुए, कर्ण को नहीं मिला खरीदार

Tue, 16 Dec 2025 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shivam went to Hyderabad, Karthik to KKR, Karn went unsold
आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को हुई नीलामी में मेरठ के दो खिलाड़ी चुने गए
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को नीलामी हुई। मेरठ के मूल निवासी और वर्तमान में नोएडा में रहने वाले शिवम मावी को हैदराबाद की टीम ने 75 लाख रुपए में अपने दल में शामिल किया। हापुड़ निवासी और विक्टोरिया पार्क में अभ्यास करने वाले कार्तिक त्यागी को केकेआर ने 30 लाख रुपए में खरीदा। कर्ण शर्मा के लिए किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। मेरठ के तेज गेंदबाज विजय कुमार और तेज गेंदबाज सुनील कुमार को एन व्यक्त पर शॉर्ट लिस्ट कर दिया गया।
मंगलवार को कुल 77 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। 77 खिलाड़ियों में से कुल 29 विदेशी खिलाड़ी बिके। सभी 10 टीमों ने मिलकर 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए। कैमरन ग्रीन इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाडी बने। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले प्रशांत वीर 14.5 करोड़ में बिकने वाले अनकेप्ड भारतीय खिलाड़ी रहे। उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेरठ के समीर रिजवी के नाम था। वह 2024 के सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग के द्वारा 8.4 करोड़ में खरीदे जाने वाले अनकेप्ड खिलाड़ी थे।
विज्ञापन

कर्ण शर्मा पर नहीं लगी बोली
मेरठ के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की बात करे तो आईपीएल 2026 के लिए किसी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। कर्ण शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा गया था, लेकिन किसी टीम ने उन्हें अपने दल में शामिल नहीं किया और वह अनसोल्ड रहे। पिछले सीजन में वह मुंबई की टीम में थे, जिसने उन्हें रिलीज कर दिया था। कर्ण शर्मा 2017 से 2020 तक 5 करोड़ में चेन्नई के साथ थे। इसके अलावा कई सीजन में वह खेले, लेकिन इस बार उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी किए जा चुके हैं रिटेन
भुवनेश्वर कुमार को आरसीबी की ओर से 10.75 करोड़ में और समीर रिजवी को दिल्ली की ओर से 95 लाख रुपये में रिटेन किया गया है। पिछले साल भी यह दोनों खिलाड़ी इन टीमों के लिए खेले थे। भुवनेश्वर कुमार इतनी धनराशि पाकर मेरठ के खिलाड़ियों में सबसे अधिक रुपये में बिकने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed