{"_id":"6792a37d4f3095e0c50ea9f9","slug":"shivam-murder-case-accused-tejpals-dubai-visa-will-be-completed-today-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106784-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम हत्याकांड : आरोपी तेजपाल का दुबई का आज होगा वीजा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम हत्याकांड : आरोपी तेजपाल का दुबई का आज होगा वीजा पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव अक्खेपुर में भाजपा नेता के रिश्तेदार शिवम की हत्या के मुख्य आरोपी तेजपाल का टूरिस्ट वीजा आज शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। इसे लेकर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी में है।
एक महीने पहले गांव अक्खेपुर में भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान के रिश्तेदार शिवम उर्फ भूरा पुत्र नानक चंद निवासी गांव बडौदा थाना पिलखुवा हापुड़ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शिवम पर करीब 18 बार चाकू से हमला किया था। हत्या के बाद आरोपी सलावा गंगनहर के किनारे शव फेंककर फरार हो गए थे। हत्या के मामले में शिवम के गांव बडौदा के पूर्व प्रधान तेजपाल से विवाद चल रहा था। शिवम, तेजपाल पर जानलेवा हमले के आरोप में पांच वर्ष पूर्व आठ महीने की जेल काटकर आया था। कई बार धमकी मिलने पर शिवम करीब दो वर्ष पूर्व अक्खेपुर निवासी बहन रेखा पत्नी विनीत के पास आकर रहने लगा था। आरोपियों ने 26 दिसंबर को गांव के बाहरी छोर से कार में शिवम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में सलावा निवासी रोहित उर्फ लाला उर्फ राजा व शहजाद उर्फ कल्वी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि नामजद आरोपी तेजपाल हत्या को अंजाम देने से एक दिन पहले 25 दिसंबर को ही टूरिस्ट वीजा पर दुबई भाग गया था।
एसएसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी तेजपाल के खिलाफ एक जनवरी को लुकआउट नोटिस जारी किया था। हत्याकांड में शामिल तेजपाल के भाई लोकेंद्र ने सरेंडर कर दिया था। मुख्य आरोपी तेजपाल, करण व आशीष फरार चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तेजपाल का टूरिस्ट वीजा समाप्त हो जाएगा। पुलिस आरोपी की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।