फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shiva massacre: villegers to attack in house of the accused, communal tension

शिवा हत्याकांड: हमला करने के लिए लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीण, सांप्रदायिक तनाव

Wed, 13 Sep 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 13 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
Shiva massacre: villegers to attack in house of the accused, communal tension
हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में दसवीं के छात्र शिवा उर्फ भोलू की हत्या के बाद जन आक्रोश चरम पर है। मंगलवार को नबीपुर के ग्रामीण नंगला साहू गांव में आरोपियों के घर हमला करने के लिए दो बार लाठी-डंडे लेकर दौड़े। लेकिन पुलिस फोर्स ने किसी तरह स्थिति संभाली। दोनों गांवों में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। पीड़ित पक्ष ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने का ऐलान किया था। एसएसपी ने गांव में पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नबीपुर गांव निवासी शिवा (14) पुत्र रणवीर सिंह सोमवार दोपहर परीक्षितगढ़ स्थित सरस्वती कॉलेज से पढ़ाई कर साइकिल से लौट रहा था। नंगला साहू के जंगल में बदमाशों ने शिवा की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। बदमाशों ने शिवा को बंधक बनाकर परिजनों से 65 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी।  ग्रामीणों को अंदेशा है कि शिवा की हत्या दूसरे समुदाय के लोगों ने की है। इसको लेकर नबीपुर के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। सोमवार रात करीब 2:30 पोस्टमार्टम के बाद शिवा का शव नबीपुर गांव में पहुंच गया था। मंगलवार सुबह से ही आसपास के गांव से लोगों की भीड़ नबीपुर पहुंचने लगी। सांप्रदायिक टकराव न हो जाए, इसको देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें : अपहरण कर छात्र की हत्या, दूसरे समुदाय के लोगों पर शक, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

Shiva massacre: villegers to attack in house of the accused, communal tension
मृतक शिवा की मां को समझाती एसएसपी

ग्रामीणों ने सुबह ही ऐलान कर दिया था कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, वह शिवा के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। हालात को देखते हुए एसएसपी मंजिल सैनी दहल खुद नबीपुर गांव पहुंचीं। एसएसपी ने परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जल्द गिरफ्तारी कर उनको जेल भेजेेंगे। तभी ग्रामीण माने और अंतिम संस्कार किया। 

सलाखों के पीछे होंगे आरोपी
ग्रामीणों ने एसएसपी के सामने पुलिस अफसरों को अल्टीमेटम दिया कि अगर तीन दिन में इस केस का खुलासा नहीं हुआ तो वह सड़कों पर आंदोलन करेंगे। एसएसपी को उनके ही ऑफिस में घेरेंगे। शिवा को बेरहमी से मारा गया। वह बंधक हालत में मिला था, जो बर्दाश्त नहीं होगा। हत्यारोपी दूसरे समुदाय के हो सकते हैं। अगर उनको बचाने की कोशिश हुई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। एसएसपी ने कहा कि 72 घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।  

पुलिस और पीएसी तैनात 
एसएसपी ने बताया कि नबीपुर, लालपुर और नंगला साहू गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात है। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। शिवा हत्याकांड का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और पुलिस की कई टीमें लगी हैं।

पढ़ें : बेटी... पिता जी अब बर्दाश्त नहीं होगा, सुपारी देकर Facebook फ्रेंड से करा दिया कत्ल

एसएसपी ने क्राइमसीन कराया, मिले कई सुबूत

Shiva massacre: villegers to attack in house of the accused, communal tension
घटनास्थल पर मिली कमीज को देखतीं एसएसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शिवा के अंतिम संस्कार के बाद एसएसपी पुलिस फोर्स को लेकर मंगलवार दोपहर फिर घटनास्थल पर पहुंचीं। एसएसपी ने क्राइमसीन कराया तो कई सुबूत हाथ लगे।  खून से सनी एक शर्ट,  दो बनियान और एक चप्पल मिली है, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर शिवा की साइकिल और स्कूल बैग मिला। करीब तीन घंटे पुलिस ने जंगल में ड्रोन उड़वाकर कांबिंग कराई। पुलिस को अंदेशा है कि हत्यारोपी जंगल में देर रात तक छुपे रहे। 

नहीं मचाया शोर 
पुलिस ने नंगला साहू गांव से दूसरे समुदाय के आठ लोगों को हिरासत में लिया है। शिवा का शव किसान मुस्तफा के खेत में मिला था, उससे भी पूछताछ की गई। ट्यूबवेल के पास खेत में काम करने वाले दो युवकों को बोतल में पानी ले जाते देखा, लेकिन शोर नहीं मचाया। कई बार दो युवक बार-बार ट्यूबवेल पर आए थे, उसको शक तो हुआ। लेकिन उसने पुलिस को बताने की जहमत नहीं उठाई। एसएसपी ने भी इन आठ लोगों से खुद पूछताछ की।

महिला सिपाही के हंसने पर भड़के ग्रामीण
नबीपुर गांव में शव आने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ था। वहीं, एक महिला कांस्टेबल एक तरफ खड़े होकर बात करते हुए हंस रही थी। जिसको लेकर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने एसएसपी को फोन कर कहा कि मैडम! एक तरफ गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं आपकी महिला सिपाही हंस रही है।

पढ़ें : सपा नेता की पत्नी-मां की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

शव लाते वक्त हादसा टला

Shiva massacre: villegers to attack in house of the accused, communal tension
छात्र की अंतिम यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सोमवार रात करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण शिवा का शव एंबुलेंस से लेकर नबीपुर गांव के लिए चले। भावनपुर थाने से कुछ दूरी पर ही चलती एंबुलेंस का पहिया निकल गया। जिससे एंबुलेंस खाई में गिरते- गिरते बची। स्पीड कम होने के कारण हादसा टल गया। वहीं, हत्या की जानकारी पर ग्रामीण मोर्चरी के लिए चल दिए। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया कुछ दूरी पर निकल गया। उस वक्त भी हादसा होते-होते बचा।

एसओ के खिलाफ गुस्सा
ग्रामीणों में एसओ भावनपुर करतार सिंह के खिलाफ भी गुस्सा है। सूचना देने के बावजूद एक घंटा देरी से एसओ मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने जिन लोगों के नाम पुलिस को बताए, उनको हिरासत में लेने में भी एसओ टालमटोल कर रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed