{"_id":"676ef84c5d8bcc18e40b6504","slug":"shiv-parivar-will-be-established-after-security-and-beautification-meerut-news-c-29-1-mng1001-136795-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुरक्षा और सुंदरीकरण के बाद स्थापित होगा शिव परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुरक्षा और सुंदरीकरण के बाद स्थापित होगा शिव परिवार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लद्दावाला के शिव मंदिर में सुरक्षा और सुंदरीकरण कराए जाने के बाद शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना करने पर सहमति बन गई। हिंदू संगठनों ने 11 सदस्यीय समिति गठित की। समिति की देखरेख में ही भविष्य के कार्य होंगे। प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग रखी गई।
शुक्रवार को शहर के रामलीला टिल्ला स्थित महामाई मंदिर में विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि जर्जर अवस्था में शिव मंदिर का होना और मंदिर में मूर्ति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज की जिम्मेदारी व्यवस्था सुचारू करने की है। मंदिर से अतिक्रमण को हटाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
मुख्य गेट लगेगा और सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान पूर्वक शिव मंदिर में मूर्ति स्थापित की जाएगी। ब्रहाचारी मृगेंद्र, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, देवेंद्र पाल, मनोज कुमार उपस्थित रहे।