{"_id":"6876bcbbceec15cab0099a93","slug":"shiv-devotees-kaanvad-broken-due-to-car-collision-commotion-meerut-news-c-72-1-smrt1021-137032-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से शिवभक्त की कांवड़ खंडित, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से शिवभक्त की कांवड़ खंडित, हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर मंगलवार को कार की टक्कर से मध्य प्रदेश के शिवभक्त की कांवड़ खंडित हो गई। आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। हरिद्वार से मंगाकर रखा गया गंगाजल देकर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया।
आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी सोनू गुर्जर अपने साथी जगन सिंह व अन्य के साथ हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर जा रहे थे। नौचंदी क्षेत्र में हापुड़ अड्डे के पास मुरारी लाल की बगिया मोहल्ले से निकली एक कार की साइड सोनू की कांवड़ में लग गई। इससे सोनू की कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ियों ने आरोपी कार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। इस पर कांवड़ियों ने हंगामा शुरु कर दिया। वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए। हंगामा की सूचना पर नौचंदी, लिसाड़ी गेट और सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। कांवड़िया आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। किसी तरह कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि हरिद्वार से मंगाकर रखा गया गंगाजल देकर कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी कार चालक को तलाश किया जा रहा है।