फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shiv bhakt created ruckus when Kanwad was broken, tried to block the highway

कांवड़ खंडित होने पर शिवभक्त ने किया हंगामा, हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास

Wed, 02 Jul 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shiv bhakt created ruckus when Kanwad was broken, tried to block the highway
मोदीपुरम। हाईवे स्थित सिवाया गांव के पास कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्त गुरुजाबांस थाना सदर जिला अलवर राजस्थान निवासी गौरव सैनी की कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित होने पर शिवभक्त ने हंगामा कर दिया। दूसरे शिवभक्तों को आता देख हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह शिवभक्त को समझाकर शांत कराया और गंगाजल देकर गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि वह हरिद्वार से 51 किलो गंगाजल कलश में भरकर गंतव्य की ओर जा रहा था। मंगलवार को सिवाया गांव के पास मंदिर में रुकने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मंदिर के बाहर पहुंचा तो उसकी कांवड़ खंडित हो गई। शिवभक्त ने हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर परिसर में बैठे कुछ ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने कहा कि वह अब दोबारा हरिद्वार से कैसे गंगाजल लाएगा। इसी दौरान कुछ अन्य शिवभक्त हरिद्वार की ओर से गंगाजल लेकर आ रहे थे। उन्हें देखकर शिवभक्त ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर दौराला पुलिस पहुंची और किसी तरह शिवभक्त को शांत किया। पुलिस ने गंगाजल लाकर दिया और उसके गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस का कहना है कि कांवड़ नीचे रखने के दौरान शिवभक्त की कांवड़ खंडित हो गई थी। मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed