फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shikshamitras Honored with the Distribution of Enhanced Honorariums

Meerut News: बढ़े मानदेय के वितरण के साथ शिक्षामित्र सम्मानित

Tue, 05 May 2026 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras Honored with the Distribution of Enhanced Honorariums
सीसीएसयू के नेताजी सुभाषचंद सभागार में आयोजित शिक्षामिश्र सम्मान समारोह के ​शिक्षकों को सम्मनित
- सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में हुआ समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बढ़े मानदेय का चेक वितरित करने के साथ ही शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय समाज का उत्थान बिना शिक्षा के संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षामित्रों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब 50 वर्ष पहले की शिक्षा व्यवस्था और आज की स्थिति में बड़ा अंतर आया है। पहले जहां बच्चे घर से बैठने के लिए बोरी लेकर जाते थे, वहीं अब आधुनिक फर्नीचर और बेहतर संसाधनों के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी और भविष्य में भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने क्रांतिधरा मेरठ का उल्लेख करते हुए कहा कि 1857 की क्रांति का उद्घोष इसी भूमि से हुआ था और महाभारत काल में भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। बताया गया कि वर्ष 2017 से पहले शिक्षामित्रों को 3500 रुपये मानदेय मिलता था, जिसे योगी सरकार ने बढ़ाकर पहले 10 हजार और अब 18 हजार रुपये कर दिया है। समारोह से पूर्व गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित सुनील भराला ने पांच शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए और 26 शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। डीएम डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और बीएसए आशा चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन नीलम पंकज ने किया। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के शिक्षामित्र और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed