फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shia Sogwar mourned In the memory of martyrs of Karbala, took out tajiye in Meerut

Meerut: कर्बला के शहीदों की याद में शिया सोगवारों ने किया मातम, निकाले जुलूस व ताजिये

Sun, 18 Sep 2022 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Sep 2022 05:43 PM IST
सार

मुस्लिम समुदाय के शिया समाज के लोगों ने आज चेहलुम मनाया। इस दौरान कर्बला के शहीदों की याद में मातम किया गया। कदीमी जुलूस इमामबाड़ा छोटी करबला से शुरू होकर बड़ी करबला वक्फ मनसबिया, हाजी साहब पहुंचा। जहां ताजिए दफन किए गए।  

विज्ञापन
Shia Sogwar mourned In the memory of martyrs of Karbala, took out tajiye in Meerut
घंटाघर मेरठ से चेहलुम के दौरान ताजिया निकालते सोगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आज शहर के अलग अलग क्षेत्रों में शिया समाज के लोगों ने चेहलुम मनाया गया। कर्बला के 72 शहीदों की याद में शिया समाज के लोग कदीमी जुलूस के साथ मातम किया। जुलूसे ताजिया इमामबाडा डॉ. करोमचा हैदरी जाटव गेट से प्रारंभ होकर वापस इमामबाड़े में पहुंचा।

विज्ञापन


इस दौरान मेरठ के घंटाघर पर शिया सोगवार जुलूस के रूप में ताजिये लेकर निकले तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। जुलूस के दौरान कदीमी जुलूस के साथ शिया समाज के लोगों ने मातम किया। इनमें नन्हें बच्चों से लेकर बुर्जुग तक शामिल रहे। शिया समाज की महिलाओं ने भी कर्बला के शहीदों की याद में मातम किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 16 साल तलाशती रही अमेरिकी सरकार, मेरठ में संपत्ति जुटाता रहा भूटानी, बच्ची से दुष्कर्म कर हुआ था फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहर्रम कमेटी के संयोजक सैय्यद शाह अब्बास सफवी व मीडिया प्रभारी सैय्यद अली हैदर रिजवी ने बताया कि एक बड़ा जुलूसे ताजिया, जुलजुनाह व अलम दोपहर तीन बजे इमामबाड़ा छोटी करबला से शुरू होकर वैली बाजार चौराहा, मनसबिया घंटाघर से गुजरता हुआ रेलवे रोड, देहली रोड से ईदगाह रोड से बड़ी करबला वक्फ मनसबिया, हाजी साहब पहुंचा। जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।  

बड़ी करबला मनसबिया में मजलिस हुई। वहीं बड़ा जुलूस-ए-ताजिया अलम-ए-मुबारक व जुलजनाह इमामबाड़ा दरबारे हुसैनी, पुरानी कोठी जैदी फार्म से मजलिस के बाद बरामद होकर इमली वाली मस्जिद से होता हुआ अब्बास पैलेस व शाहजलाल हॉल कोठी जैदी साहब से गुजरता हुआ जैदी नगर सोसाएटी करबला पहुंच कर संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed