{"_id":"6b00635323e070c69504d712","slug":"sheher-raama-sankeertan-mandir-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1360686-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रुक्मिणी विवाह उत्सव का प्रसंग सुनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रुक्मिणी विवाह उत्सव का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन
- श्री रामा संकीर्तन मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लालकुर्ती स्थित श्री रामा संकीर्तन मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शुक्रवार को कंस वध और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास अंबुज मिश्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में छावनी विधायक अमित अग्रवाल मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। विवाह प्रसंग के दौरान विवाह की रस्में संपन्न कराईं। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
कथा व्यास ने बताया कि देवकी के विवाह के समय आकाशवाणी हुई थी कि उनका आठवां पुत्र कंस का वध करेगा। इसके बाद कंस ने देवकी और वासुदेव को कारागार में डाल दिया और उनकी संतानों की हत्या करने लगा। भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना, अघासुर और बकासुर सहित अनेक राक्षसों का अंत किया। बाद में कंस ने अक्रूर जी के माध्यम से श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाया। वहां भगवान श्रीकृष्ण ने कुवलयापीड हाथी और पहलवान चाणूर व मुष्टिक का वध करने के बाद कंस का अंत कर अधर्म का नाश किया।
कार्यक्रम में विशाल कनौजिया ने आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने कहा कि कार्तिक मास की प्रभातफेरी पूरे उत्साह के साथ निकाली जा रही है। शुक्रवार को बकरी मोहल्ले में राम नाम का गुणगान हुआ। शनिवार को कोरी मोहल्ला और खटीक मोहल्ले में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रचार सचिव राजेश शर्मा और नवीना छाबड़ा मौजूद रहे।