फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher me yogi se kuch bade vaado ki umeed

शहर को योगी से कुछ बड़े वादों की उम्मीद

Sat, 06 Jan 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
sheher me yogi se kuch bade vaado ki umeed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद क्रांतिधरा मेरठ पर तीसरी बार आ रहे हैं। यह बात अलग है कि इस बार उनका दौरा पिछले दौरों से अलग है। यही कारण है कि इस बार मेरठ को उनसे उम्मीद भी बहुत ज्यादा है। योगी शायद इस बार मेरठ को कुछ बड़े वादों के साथ सौगात देकर जाएं। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और नेता भी काफी समय से कवायद कर रहे हैं। क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार के 10 माह बीतने के बाद भी मेरठ की झोली अब तक लगभग खाली है। 
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले 9 मई 2017 को मेरठ में आए थे। लेकिन तब वह कोई आश्वासन या वादा करके नहीं गये थे। इसके बाद उनका दूसरा दौरा स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचार सभा में हुआ। जिसमें उन्होंने हवाई कनेक्टिविटी का वादा तो किया, लेकिन मेरठ दूसरे चरण में भी हवाई उड़ान से पिछड़ गया। ऐसे में हवाई उड़ान को लेकर इस बार योगी कोई ठोस वादा मेरठ की जनता से कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उद्यमियों और उद्योगों को है इंतजार 
जिस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की जनसभा है वह औद्योगिक क्षेत्र में ही आता है। ऐसे में दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर का प्रयास है कि वह इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए कोई बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री से करा लें। क्याेंकि इस क्षेत्र में छोटी बड़ी करीब 1500 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने के बावजूद यह क्षेत्र पूरी तरह पिछड़ा हुआ है। इसमें बंद पड़ी कताई मिल को पुनर्जीवित करने की मांग अहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के खुल सकते हैँ रास्ते 
शहर के विकास के लिए इनर रिंग रोड़, बेगमपुल और हापुड़ चौराहे पर फ्लाईओवर जैसे तमाम विकास कार्य ऐसे हैं जो सिर्फ घोषणाओं या प्रस्तावों तक सिमटे हुए हैं। इन कामों से शहर के विकास में चार चांद लग सकते हैं। 

चिकित्सा क्षेत्र में भी है बड़ी जरूरत 
मेरठ के मेडिकल कालेज अस्पताल को उच्चीकृत कर एम्स की तर्ज पर बनाने की मांग है। इस अस्पताल में सहारनपुर सहित आसपास के तमाम जनपदों के गंभीर बीमार और दुर्घटनाग्रस्त लोग आते हैं। उम्मीद की जा रही है स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री तथा मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में योगी इस पर भी घोषणा कर सकते हैं। 

स्पोर्ट्स एकेडमी पर हो सकता है काम 
मेरठ सहित आसपास के जनपदों के युवा इस समय खेल कूद में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। संसाधनों के अभाव में इन प्रतिभाओं को पूरी तरह निखारा नहीं जा पा रहा है। ऐसे में लंबे समय से चली आ रही स्पोर्ट्स एकेडमी की मांग को भी योगी पूरा कर सकते हैं। 



वाजपेयी ने सीएम को भेजा 11 सूत्रीय मांग पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ आएंगे। लेकिन शुक्रवार को ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें शहर के विकास और समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र मेल द्वारा भेजते हुए इस दिशा में विचार करते हुए घोषणाएं करने की मांग की।

वाजपेयी ने भेजे पत्र में हाईकोर्ट बेंच स्थापना, गांधी आश्रम के लिए पुनर्जीवन पैकेज, दिव्यांग विद्यालयों के लिए शिक्षक और भवन उपलब्ध कराने, आवास विभाग द्वारा भवन निर्माण संबंधित शमन उपविधि को शीघ्र जारी करने, क्षेत्रीय हवाई उड़ान से मेरठ को जोड़ने, हवाई पट्टी के आसपास के 600 किसानों की 503 एकड़ जमीन हवाई पट्टी विस्तारीकरण योजना के तहत अटकी होने के मामले का निस्तारण कराने, मेरठ मेडिकल कालेज को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तब्दील करने, कताई मिल को पुनर्जीवित करने, पश्चिमी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी स्थापित करने, प्रदेश सरकार की पर्यटन नीति के तहत होने वाले कामों को मेरठ में भी प्रभावी तरीके से शुरू करने, सूरजकुंड पार्क में ध्वनि एवं प्रकाश का कार्यक्रम तथा भैसाली मैदान शहीद स्मारक पर क्रांति म्यूजियम स्थापित करने की मांग की गई है। इसके साथ ही उन्होंने नौचंदी और संगम एक्सप्रेस के रोजाना होने वाले विलंब से यात्रियोें को होने वाली परेशानी की तरफ भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। इसके साथ ही उन्होंने खाद्यन्न घोटाला मामले में ठोस कानूनी कार्रवाई तय कराने की मांग रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed