{"_id":"577ac9554f1c1b6c107fa54d","slug":"sheher-me-led","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एलईडी लाइट लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में एलईडी लाइट लगाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर एलईडी लाइट लगवाने की तैयारी में नगर निगम जुट गया है। सोमवार को नगरायुक्त द्वारा गठित कमेटी ने एलईडी की दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर शर्तों पर तुलनात्मक अध्ययन किया। साथ ही कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा। पूरी पारदर्शिता के बाद ही अनुबंध को अनुमति दी जाएगी।
शहर में सोडियम लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे बिजली की भारी बचत होगी। केंद्र सरकार ने एलईडी लगाने के लिए आदेश जारी किया है। उधर स्मार्ट सिटी प्रपोजल में भी एलईडी को प्रमुखता पर लिया गया है। महानगर में एलईडी लगाने के लिए नगर निगम में ई स्मार्ट सोल्यूशन प्रा. लि, और एनर्जी एफीसेंसी सर्विसेज लि. ने आवेदन किया है। दोनों कंपनी ने अपनी शर्तों में 60 से 65 प्रतिशत तक बिजली सेविंग करने का दावा किया है।
शहर में जगह जगह मीटर भी लगने हैं। कंपनियों के सभी बिंदुओं पर नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा की गठित कमेटी ने सोमवार को निगम स्थित सभागार में बैठक करके तुलनात्मक अध्ययन किया। जिसमें कमेटी ने निर्णय लिया कि दोनों कंपनियों को यह स्पष्ट करना होगा कि कितने वॉट की एलईडी पर कितनी प्रतिशत ऊर्जा बचत होगी। अन्य कई बिंदुओ पर भी विस्तार से ब्योरा मांगा। बैठक में चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, वित्त एवं मुख्य लेखाधिकारी मईनुद्दीन, अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन, उप नगरायुक्त मृत्युंजय यादव आदि मौजूद रहे।