फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher me jaam

शहर में जाम का झमेला, दिन भर परेशान लोग

Wed, 30 Nov 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
sheher me jaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली रोड समेत शहर के कई इलाकों में मंगलवार को भीषण जाम लगा। दिनभर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोगों को खुद अपनी गाड़ियों को जाम से निकलने के लिए व्यवस्था बनानी पड़ी।
विज्ञापन

कमिश्नरी आवास चौराहा, बेगमपुल, भैसाली बस अड्डा, केसर गंज और बागपत अड्डा चौराहा समेत दिल्ली रोड पर दिन भर जाम लगा रहा। लोगों ने मुख्य मार्गों पर लगे जाम से बचने के लिए तंग गलियों का सहारा लिया। लेकिन वहां भी वाहन आपस में फंस गए और जाम लग गया। घंटाघर, बुढ़ाना गेट और हापुड़ अड्डे समेत कई जगहों पर जाम की स्थिति बरकरार रही। लोग यूपी 100 को सूचना देते रहे। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस दूर तक नजर नहीं आई। जाम में वाहनों के फंसने पर कई बार लोगों में मारपीट की नौबत भी आई।
विज्ञापन


चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम
शहर के कई चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था धड़ाम हो रही है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर व्यवस्था को सुधारने में लगे। लेकिन कुछ देर बाद व्यवस्था फेल हो जाती है। मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति खराब होने पर पुलिस को चौराहे छोड़कर जाने पड़ते है। यही वजह है कि न चौराहों पर और नही मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बन पाती। पुलिस अफसरों ने कहा कि सड़कों से अतिक्रमण हटाने की सख्त जरूरत है। अतिक्रमण हटने के बाद व्यवस्था में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। बड़ा सवाल है कि आखिर दिल्ली रोड पर अतिक्रमण कौन हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारातियाें पर कसेगा शिकंजा
शादी सीजन ने जाम की स्थिति और खराब की है। मंडपों के बाहर सड़क को घेरकर खड़े होने वाहनों और सड़कों पर बारातियों का हुड़दंग मचते ही वाहनों की लंबी कतारें लगने लगती हैं। बाराती सड़क से नहीं हटते और जाम लगने लगाते है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी पुलिस व्यवस्था नहीं बना पा रही। हालांकि एसएसपी ने संबंधित थानेदारों को सख्त निर्देश दिए है कि बारातियों पर शिकंजा कसें। इसको लेकर मंडप मालिकों से भी संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed