फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher ki important news

Meerut News: शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक साथ...

Fri, 02 Oct 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
sheher ki important news
नोट...
विज्ञापन

सीसीएसयू मुख्य द्वार से शुरू यात्रा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी
मेरठ। गांधी जयंती पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद यात्रा शुरू हुई। 1857 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विवेक त्यागी, डॉ. श्याम घई, अरविंद गौड़, शोभित प्रसाद गौड़, लोकेश रोहिला, पवनेश गौड़ रहे।
....
स्थापना दिवस पर योग और आसान
मेरठ। भारतीय योग संस्थान के 60वें स्थापना दिवस पर अक्षरधाम पार्क-2 में सुबह छह से 7:15 बजे तक योग कार्यक्रम हुआ। पल्लवपुरम समिति के तत्वावधान में जिला प्रधान दीप कमल शर्मा, क्षेत्र प्रधान श्वेता गर्ग, प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री रीता भारद्वाज और सहयोगी टीम ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान कराया। कार्यक्रम में अक्षरधाम के प्रधान राजबीर चौहान, सचिव विपिन बालियान, डॉ. आरएस सेंगर और मुख्य व्यवस्थापक चौधरी नरेंद्र सिंह सहित दस केंद्रों के करीब 120 साधक-साधिकाएं शामिल हुए।
विज्ञापन

...
केमिस्ट व्यापारियों ने जताया आक्रोश
मेरठ। खैरनगर कमला मार्केट में होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन की आमसभा में 16,726 संपत्तियों के मामले पर चर्चा हुई। दवा व्यापार संघ के शीर्ष पदाधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि कार्रवाई से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी।संबंधित विभागों की भूमिका की जांच और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग कीगई। महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि कई दुकानें 40 वर्ष से अधिक पुरानी हैं और व्यापारियों ने मेहनत की कमाई से संपत्तियां खरीदी हैं। बैठक में कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अरुण त्यागी, सुशील कुमार गर्ग, राहुल जैन, विकास मित्तल, गगन गुप्ता सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
संस्कृत महाविद्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई
मेरठ। सदर विल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंधक महेश सिंघल और अध्यक्ष रवि माहेश्वरी सहित शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने छात्रों को महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
...
वाल्मीकि समाज के युवाओं से स्वरोजगार अपनाने का किया आह्वान
मेरठ। रविंद्रपुरी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में गांधी जयंती समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नगर ब्रिजेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। अध्यक्षता वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता विनोद कुमार बेचैन ने की। आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह महरोलिया ने किया। अपर नगर मजिस्ट्रेट सदर मृदुला दुबे, अमित गर्ग मूर्ति, सोमप्रकाश गहलौत, भारत सिंह आजाद सहित अन्य मौजूद रहे।
...
पितृपक्ष में भागवत कथा में निकली कलश यात्रा
मेरठ। श्री महादेव सेवा समिति की ओर से पितृकृपा की प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 101 कलश यात्रा से हुआ। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू यात्रा ब्रह्मपुरी मुख्य मार्ग और शारदा रोड होते हुए नारायण सत्संग भवन पहुंची। दोपहर दो बजे कथा शुरू हुई। कथा व्यास आचार्य बृज किशोर तिवारी ने पितृपक्ष में भागवत कथा के महत्व और पितरों की शांति के बारे में बताया। भजनों की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम में अमित वर्मा, कपिल वर्मा, संजीव मित्तल, राकेश गौड़, सीमा मित्तल, नीलम वर्मा सहित अन्य का सहयोग रहा।
...
कृतज्ञता ही जीवन का आधार: सौरभ सागर
मेरठ। आचार्य सौरभ सागर जी महाराज के वर्षायोग के तहत शहर में शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रात: गुरु भक्ति, दोपहर शंका समाधान और शाम गुरु भक्ति में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। थापर नगर दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन देते हुए आचार्य ने कहा कि कृतज्ञता मनुष्य का महान गुण है।उपकार को याद रखना और बुराई को भूलना चाहिए। पुष्प वर्षा योग समिति के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 10 से 12 अक्टूबर तक तीरगरान मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव और जिनबिंब स्थापना होगी।

...
पैरा तीरंदाज वसुंधरा तेवतिया का नीरज मित्तल ने किया सम्मान
मेरठ। कंकरखेड़ा के शाक्यपुरी स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस भारतीय पैरा तीरंदाज वसुंधरा तेवतिया को सम्मानित किया गया। संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 की महिला डबल्स डब्ल्यू-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता । कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष एवं संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट किया। मंदिर समिति अध्यक्ष हेतराम शाक्य, पंडित संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, सनी चौधरी सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed