फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher hua jaagrukh

शहर हुआ जागरूक, एक दिन में 2248 वोटिंग

Wed, 15 Jun 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
sheher hua jaagrukh
स्मार्ट सिटी को लेकर वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 स्मार्ट सिटी के लिए मंगलवार को शहर जागरूक दिखा। एक ही दिन में 2248 वोटिंग हुई। जबकि पिछले चार दिन में यही आंकड़ा 1450 तक सिमटा था। ‘अमर उजाला’ के सहयोग से सामाजिक संस्थाओं ने दो कैंपों में पहले ही दिन अकेले 1200 लोगों की वोटिंग करा दी। मंगलवार रात नौ बजे तक कु वोटिंग संख्या 3698 पहुंच गई थी। अमर उजाला द्वारा सामाजिक संस्थाओं और शहर के पार्षदों को साथ लेकर शहर भर में वोटिंग कैंप लगाने का क्रम जारी रहेगा।
 अमर उजाला स्मार्ट सिटी के लिए पिछले साल से ही लगातार अभियान चला रहा है। इसके लिए चाहे जनता को जागरूक करना रहा हो या फिर स्मार्ट सिटी की पैरवी के लिए जनप्रतिनिधियों को जगाना। अब अमर उजाला ने जहां स्मार्ट सिटी के पक्ष में जनता को जागरूक करने की मुहिम चलायी हुई है। वहीं मंगलवार से शहर में सामाजिक संस्था महिला विकास क्लब और पार्षदों के सहयोग से जगह-जगह कैंप लगाने की शुरूआत की है। जिसमें सामाजिक संस्थाओं के लोग पूरे आत्मबल के साथ जनता से स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पहले ही दिन महिला विकास क्लब संस्था के पदाधिकारियों ने शारदा रोड स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में चार कंप्यूटर लगाकर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक एक हजार लोगों से वोटिंग करायी। इसके अलावा वार्ड 52 की पार्षद ज्योति वर्मा के पति मनोज वर्मा ने ‘अमर उजाला’ के सहयोग से फूलबाग कॉलोनी नेहरूनगर में कारखानों में डोर टू डोर जाकर 200 लोगों से स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंसल्टेंट टीम ने वोटिंग की आसान
मेरठ। स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करने को अब अधिक माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। इंजीनियरों ने वोटिंग करना आसान कर दिया है। जहां पहले मेरठ स्मार्ट सिटी डॉट कॉम पर पहुंचकर लॉगिन करने के बाद पेजों पर प्राथमिकता वाले बिंदुओं को माउस से उठाकर सामने बॉक्स में रखना पड़ता था, वह अब नहीं होगा।
अब केवल वोटिंग करते समय आपको प्रत्येक बिंदु पर क्लिक करना होगा। बस समझो कि आपकी वोट हो गई। वोटिंग करने के लिए कंप्यूटर और लैपटॉप ही नहीं बल्कि स्मार्ट फोन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बशर्ते इंटरनेट चालू हो। इसलिए युवा वर्ग स्मार्ट सिटी के लिए अधिक से अधिक वोट कर सकता है। युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए।


आज जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
मेरठ। स्मार्ट सिटी पर गहन मंथन करने और अधिक से अधिक जनता से वोटिंग कराने के लिए आज बुधवार को नगर निगम सभागार में सभी राजनैतिक दलों के सांसद, विधायक, मंत्रियों को बुलवाया गया है। ताकि स्मार्ट सिटी पर सभी एकमत हों। और जनप्रतिनिधि जनता को संदेश दे सकें कि वोटिंग से ही स्मार्ट सिटी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed