{"_id":"58752e5c4f1c1b0c50ba84bb","slug":"sheetleher-ne-churai-kapkapi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, जानिए, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए क्या कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, जानिए, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए क्या कहा...
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 11 Jan 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। मंगलवार को दिनभर चली शीतलहर ने धूप में कंपकंपी छुड़ाई। इससे दिन और रात का पारा भी गिर गया है। कड़ाके की ठंड में बच्चे भी कांपते हुए स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग ने तीन दिन तक वेस्ट यूपी में ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम के तेवर एक बार फिर से बदल गए हैं। बारिश के बाद वेस्ट यूपी में ठंड का असर बढ़ गया है। मंगलवार को दिन में 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने धूप मेें भी कंपकंपी छुड़ा दी। लोग घरों में दुबके रहे। सूरज छिपने के बाद सर्दी और भी बढ़ गई। इससे दिन का पारा 3 डिग्री लुढ़क गया है। दिन के साथ रात के तापमान में भी कमी आयी है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 और न्यूनतम 27 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है। बर्फबारी का मैदानी क्षेत्रों में भी असर दिखाई दे रहा है। सर्दी का सितम बढ़ रहा है और पारा पर भी कम हो रहा है।
विज्ञापन
छह दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 24.6 7.9
6 19.8 10.8
7 14.6 11.1
8 19.5 7.03
9 20.2 7.5
10 18.1 6.5
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)