फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shaurya and Abhishek won gold medals in Wushu

Meerut News: वूशु में शौर्य और अभिषेक ने स्वर्ण पदक जीते

Sat, 27 Sep 2025 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:28 PM IST
सार

मेरठ के वुशू खिलाड़ियों ने अयोध्या में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। शौर्य और अभिषेक ने स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ मंडल को प्रथम स्थान दिलाया। खिलाड़ियों का शुक्रवार को सम्मान किया गया।

विज्ञापन
Shaurya and Abhishek won gold medals in Wushu

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। 69वीं प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक अयोध्या में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के वुशू खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के शौर्य और अभिषेक ने स्वर्ण पदक जीता, जिसके चलते शुक्रवार को उनका सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ मंडलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ मंडल की टीम ने बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लखनऊ मंडल ने बालक वर्ग में तृतीय और बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान अर्जित किया। वहीं, मेजबान अयोध्या मंडल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 में शौर्य ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, अंडर-19 में अभिषेक ने 56 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यहां वुशू कोच नेहा कश्यप ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed