फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shastri Nagar Jagriti vihar related news Vyapar Sangh

मेरठ के लोगों और व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Sat, 03 Oct 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Shastri Nagar Jagriti vihar related news Vyapar Sangh
.. संयुक्त व्यापार संघ के आवाहन के बाद प्रधानमंत्री मोदी से व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

...नवीन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने आजीविका और पुनर्वास का मुद्दा उठाया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
सेंट्रल मार्केट सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चिह्नित संपत्तियों को लेकर व्यापारियों की चिंता के बीच शनिवार को संयुक्त व्यापार संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मिला। उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने बताया कि कई व्यापारियों कि मांग पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आश्वासन दिया हर पल व्यापारी और शहर के लोगों साथ रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे।
अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के साथ प्रभावित व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और पुनर्वास का मुद्दा उठाया। उन्होंने देश में विभिन्न प्रदेशों के उदाहरण भी दिए। लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि संगठन विस्तृत मांग के साथ दोबारा ज्ञापन दे। उन्होंने आज पसंद दिया कि मेरठ के लोगों और व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मैं मेरठ के लोगों के साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन

महामंत्री संजय जैन ने बताया कि सांसद को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सेंट्रल मार्केट और शहर के अन्य क्षेत्रों में चिह्नित व्यावसायिक एवं आवासीय संरचनाओं की कार्रवाई से हजारों व्यापारी, दुकानदार, कर्मचारी और उनके परिवार प्रभावित होने की आशंका है। संघ ने स्पष्ट किया कि वह न्यायालय के आदेशों और कानून का सम्मान करता है। मांग की गई कि प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यापारिक स्थान, उचित पुनर्वास और अंतरिम व्यापारिक व्यवस्था पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने संपत्तियों के सर्वेक्षण, वर्गीकरण और अभिलेखीय सत्यापन की प्रक्रिया पारदर्शी रखने तथा संबंधित लोगों को दस्तावेज और अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग की है।

मंत्री अनुज सिंघल ने कहा कि व्यापारियों की वास्तविक संख्या और उनकी आर्थिक स्थिति का आकलन कराने की मांग की गई है।
मंत्री अपार मेहरा ने बताया कि व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का समय दिलाने का अनुरोध भी किया है।
इस दौरान उपाध्यक्ष संजीव रास्तोगी, मनीष शर्मा, तरुण कुमार गुप्ता, सुनील वर्मा, सुमित ग्रोवर, अमित बंसल, संजीव जिंदल, विकास गिरधर, उल्देपुर से पंकज, श्रीचंद चौहान, मनोज, शास्त्रीनगर-जागृति विहार से रविंद्र, ओमप्रकाश पाल, तरुण गोयल, प्रवीण और विजय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed