फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shared views on the need for quality education.

Meerut News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए

Sun, 12 Jul 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Shared views on the need for quality education.
केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा आउटकम-बेस्ड एजुकेशन, टीचिंग, लर्निंग एंड असेसमेंट विषय पर आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आरके जैन के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, नवाचारपरक शिक्षण प्रणाली से जोड़ना तथा उन्हें आधुनिक शैक्षणिक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं अकादमिक विशेषज्ञों ने सहभागिता की। विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को व्यावहारिक रूप से लागू करने, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षण प्रणाली विकसित करने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. निशा राणा, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. शशि राज तेवतिया, प्रो. डॉ. संजीव त्यागी, प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार यादव, इंजी. केके शर्मा, डॉ. लुभान सिंह, डॉ. आसिफ सिद्दीकी, डॉ. विकास कुमार, प्रो. डॉ. अनोज राज, डॉ. मनोज कुमार, प्रो. डॉ. अश्वनी कुमार और डॉ. मुमताज शेख ने व्याख्यान दिए। उन्होंने शिक्षा में नवाचार, अनुसंधान संस्कृति, तकनीक आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलते वैश्विक शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों को निरंतर स्वयं को अद्यतन रखना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर संयोजक डॉ. अमित कुमार, सह-संयोजक डॉ. अनु चौहान, आयोजन सचिव डॉ. प्रीति सिंह एवं समन्वयक प्रगति जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed