फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sharab maafiao se

शराब की महफिल में चिड़िया-कबूतर का खेल

Thu, 21 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 21 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
sharab maafiao se
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 टीपीनगर इलाके में शराब की महफिल सजाकर चिड़िया-कबूतर का खेल चल रहा है। इसके चलते कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। सटोरियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा है कि शिकायत के बाद भी पुलिस छापा नहीं मारती।
विज्ञापन

मामला टीपीनगर थानाक्षेत्र की नई बस्ती का है। यहां एक घर में खुलेआम शराब की महफिल सजती है और देसी कैसिनो चलता है। आसपास के बिगडै़ल युवक दिनभर नशा करते हैं और कैसिनो खेलते हैं। हालात ऐसे हैं कि इस गली से महिलाओं और युवतियों ने आना-जाना छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने कई बार थाना पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन आरोप है कि कैसिनो संचालकों ने पुलिस से सेटिंग कर ली है।
विज्ञापन


क्या है देसी कैसिनो
एक कलरफुल चार्ट बनाया हुआ है, जिसमें चिड़िया-कबूतर समेत 12 पक्षी बने हैं। जिस पर लोग दस रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक लगाते है। कैसिनो संचालक 12 लोगों को खेल में शामिल करता है। सभी के हाथ में डिब्बे से निकालकर एक-एक पर्ची देता है। जिस पक्षी की पर्ची निकली, उसी के आधार पर उसको पैसा दे दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब पीते सटोरिये  
देसी कैसीनो में आने वाले लोगों को अवैध शराब दी जाती है। कई बार शराब पीने के चलते लोगों की हालत खराब हुई है। इसके बावजूद भी पुलिस गंभीर नहीं है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने यह धंधा बंद नहीं कराया तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। एसओ टीपीनगर हंसराज भदौरिया ने बताया कि मामले की शिकायत मेरे सामने नहीं आई। जल्द छापेमारी कर शराब की महफिल और देसी कैसिनो बंद कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed