फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli, young man killed in road accident and one injured in uttar pradesh

पूर्व मंत्री के भांजे की हादसे में मौत, छोटा भाई घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 15 Nov 2018 07:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 15 Nov 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Shamli, young man killed in road accident and one injured in uttar pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली शहर में गुरुवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार बुढ़ाना शुगर मिल के कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। मृतक पूर्व मंत्री राजपाल सैनी का भांजा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र के वेदखेड़ी निवासी लक्ष्मीचंद (45) बुढ़ाना शुगर मिल में वाटर मैन के पद पर तैनात था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह 4.30 बजे बजे लक्ष्मीचंद शुगर मिल में अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। बाइक पर पीछे उसका छोटा भाई रविंद्र भी बैठा था। रविंद्र थानाभवन शुगर मिल में नौकरी करता है। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जैसे ही वे शहर में बुढ़ाना रोड पर टिकैत चौराहे पर पहुंचा, तो अजंता चौक की तरफ से तेजी से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे लक्ष्मीचंद घायल हो गया। रविंद्र भी चोटिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन लक्ष्मीचंद ने दम तोड़ दिया। शामली कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक और उसके चालक दोनों को पकड़ लिया गया है। मृतक के भाई रविंद्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात में चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।    

परिवार में कोहराम मचा
सड़क दुर्घटना के शिकार हुए लक्ष्मीचंद बसपा सरकार में मंत्री रहे राजपाल सैनी का भांजा है। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 16 वर्ष व छोटा दस वर्ष का है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। कई राजनीतिक दल के लोग भी उसके घर सांत्वना देने पहुंचे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed