फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Villager murdered with sharp weapons, murderers enter the house and carry out the incident

शामली: ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या, घर में घुसकर हत्यारों ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 21 Dec 2020 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Dec 2020 11:24 AM IST
सार

  • घर में घुसकर हत्यारों ने सिर और चेहरे पर किए कई वार
  • दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से गांव में दहशत फैली
  • मृतक के छोटे बेटे ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
Shamli: Villager murdered with sharp weapons, murderers enter the house and carry out the incident
murder in shamli - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पीरखेड़ा में 58 वर्षीय व्यक्ति की घर में घुसकर धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वॉड टीम ने घटना की छानबीन की। मृतक के छोटे बेटे ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रविवार को गांव पीरखेड़ा निवासी जसबीर सिंह सुबह घर पर अकेला था। उसके दोनों पुत्र समेत परिवार के सभी लोग खेत पर गन्ने की छिलाई करने गए थे। परिवार के छोटे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। करीब साढ़े 10 बजे किसी बच्चे ने घर के अंदर जाकर देखा कि जसबीर का खून से लथपथ शव चारपाई के निकट पड़ा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए गए थे। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे। जानकारी मिलते ही एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ भवन अमित सक्सेना और झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में एसपी सुकीर्ति माधव ने भी गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक के छोटे बेटे नीटू की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि पीरखेड़ा गांव में ग्रामीण की हत्या के मामले में फील्ड यूनिट और डाग स्क्वॉड द्वारा घटना करने वाले अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

हत्यारे कौन, वजह क्या   
पीरखेड़ा गांव में जसबीर की हत्या करने वाले कौन थे और हत्या करने की वजह क्या रही, ये सवाल मौके पर मौजूद हर ग्रामीण की जुबान पर था। जसबीर का घर गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। घर के सामने सड़क के दूसरी तरफ गन्ने का खेत है। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपियों ने जिस तरह से निर्ममता पूर्वक घटना को अंजाम दिया गया, उसके पीछे कोई रंजिश या विवाद रहा होगा।

हालांकि परिजन किसी से कोई रंजिश और विवाद न होना बता रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारोपियों को किसी ने आते जाते नहीं देखा। कहीं हत्यारे गन्ने के खेत में पहले से छिपकर तो नहीं बैठे थे और जसबीर को घर में अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी और बाहर से गेट बंद कर आराम से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed