फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Sub Inspector has been found corona positive and five policemen sent to quarantined ward after raid in Maulana Saad farm house

मौलाना साद के फार्म हाउस पर छापा मारने गए सब इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव, दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी क्वारंटीन

Sat, 09 May 2020 11:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Sub Inspector has been found corona positive and five policemen sent to quarantined ward after raid in Maulana Saad farm house
कांधला में मौलाना साद का फार्म हाउस और कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में मौलाना साद का मकान। - फोटो : अमर उजाला

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के फार्म हाउस पर जांच करने आई दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद शामली में कांधला थाने के पांच पुलिसकर्मी भी क्वारंटीन किए गए हैं, उनके नमूने भी जांच को भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना साद के सास-ससुर समेत 81 की रिपोर्ट आई निगेटिव, अब तक इतने मरीज हुए ठीक
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 23 अप्रैल को दिल्ली क्राइम ब्रांच की पांच सदस्यीय टीम कांधला कस्बे में मौलाना साद के फार्म हाउस पर जांच करने पहुंची थी। टीम ने कांधला थाने पर आमद दर्ज कराई, जिसके बाद कांधला थाने के दो सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल उनके साथ फार्म हाउस पर भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जानकारी मिली है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच सब इंस्पेक्टर गत तीन मई को कोरोना पॉजिटिव मिला है। दिल्ली से इसकी सूचना मिलने पर कांधला थाने के दोनों सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों को क्वारंटीन कर दिया है। उनके नमूने जांच को भेजे गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed