फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 26 new corona positive cases has been found in four district of Uttar Pradesh

पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में तीन रेजिडेंट डॉक्टर समेत 33 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक व्यक्ति की मौत, तेजी से बढ़ रहे केस

Fri, 19 Jun 2020 07:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jun 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 26 new corona positive cases has been found in four district of Uttar Pradesh
पश्चिमी यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजासला

पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को शामली में 13, बिजनौर में दो, सहारनपुर में चार और बागपत जनपद में सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में भी सात नए केस मिले हैं। इनमें से एक वृद्ध की मौत हो गई। सभी जिलों के सीएमओ ने पुष्टि की है।

विज्ञापन


बिजनौर जिले के दो और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा 101 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नए मरीजों में एक लैब टेक्नीशियन का पति और दूसरा स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवा नवादा का मुंबई से आया प्रवासी मजदूर शामिल है। दोनों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेडी भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर, शामली में शुक्रवार को मेरठ मेडिकल से आई रिपोर्ट में जनपद के 13 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमे कांधला कस्बे के एक परिवार के चार सदस्य और एक युवक कांधला क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। इसके अलावा पांच लोग शामली के निवासी हैं। इनमें चार लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क वाले हैं। एक युवक शामली के मोहल्ला दयानंद नगर का निवासी है। इसके अलावा तीन लोग शामली क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं। डीएम जसजीत कौर ने 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन के खिलाफ आक्रोश, पश्चिमी यूपी के जिलों में कुछ ऐसे हो रहा विरोध प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें

वहीं सहारनपुर जिले में भी शुक्रवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में अब तक कुल 334 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 257 मरीज ठीक हो चुके हैं। बाकी मरीजों का उपचार चल रहा है।

सहारनपुर में चार और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि इनमें से तीन संक्रमित शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के रहने वाले हैं, जबकि चौथा नकुड़ क्षेत्र का बताया गया है।


इसके अलावा बागपत जनपद में भी शुक्रवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि चार संक्रमित खेकड़ा, दो बड़ौत और एक संक्रमित खिंदौड़ा गांव में मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम से संबंधित क्षेत्रों का सर्वे कराया जा रहा है। अब तक जनपद में कुल 185 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

बता दें कि शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले में सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक वृद्ध की मौत हो गई है। उसकी मौत के बाद जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। नए मामलों में मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर के तीन रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं, जो पहले पॉजिटिव मिले डॉक्टरों के संपर्क में आए थे। शुक्रवार को तीन मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब कुल कोरोना के केस 227 हो गए हैं, जिनमें सक्रिय मामले 108 हो गए हैं। 118 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed