फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli, Maulana has received threatening calls from Karnataka and Police is investigating

मौलाना को आई धमकी भरी कॉल, पुलिस समेत कई खुखिया टीमें जांच में जुटी

Sat, 19 Jan 2019 08:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Shamli, Maulana has received threatening calls from Karnataka and Police is investigating
सीएम योगी को किया था धमकी भरा कॉल

जमीयत-उलमा हिंद शामली के जिला सदर मौलाना साजिद कासमी को धमकी भरी कॉल के मामले में पुलिस और खुफिया टीमें जांच में जुटी हैं। प्रथम दृष्टया मौलाना को पहली कॉल कर्नाटक से बताई जा रही है। जबकि दूसरी कॉल के पाकिस्तान से आने की जांच जारी है।

विज्ञापन


शहर के दिल्ली रोड तैमूरशाह निवासी जमीयत-उलमा हिंद के जिला सदर मौलाना साजिद कासमी के मोबाइल पर दस जनवरी की सुबह करीब 15 मिनट के अंतराल पर दो कॉल आई थीं। पहली कॉल का नंबर लोकल लग रहा था, जबकि दूसरी कॉल का नंबर 92 से शुरू होने के कारण पाकिस्तान का होने की आशंका जताई गई थी। दूसरी कॉल करने वाले व्यक्ति ने मौलाना से कोड वर्ड में बातचीत करते हुए उनका कहे अनुसार काम न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

मौलाना ने एसपी अजय कुमार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर इस मामले की जांच सर्विलांस सैल कर रही है। इस प्रकरण में पाकिस्तान की कॉल की संभावना जताए जाने पर पुलिस के साथ खुफिया टीमें भी अपने स्तर से जांच में जुटी हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पहली कॉल जिस नंबर से आई थी, वह कर्नाटक का बताया जा रहा है। 

हालांकि अधिकारी अभी इसकी खुलकर पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मौलाना को कॉल कर्नाटक से की गई या अन्य किसी स्थान से की गई है। दूसरी कॉल, जिसकी पाकिस्तान से आने की संभावना जताई जा रही है, उसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। खुफिया और पुलिस टीमें इस बात को खंगालने में जुटी है कि उस कॉल से किसी अन्य नंबर भी कॉल की गई या नहीं ताकि उसके सहारे कॉल करने वाले तक पहुंचने में मदद मिल सके। उधर, एसपी अजय कुमार का कहना है कि इस प्रकरण की अभी जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed