{"_id":"66e0b6e1b35196c1b0082324","slug":"shameful-father-molested-nine-year-old-daughter-meerut-news-c-14-1-mrt1006-649572-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : नौ साल की बेटी से पिता ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : नौ साल की बेटी से पिता ने की छेड़खानी
विज्ञापन
मेरठ/मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। बिन मां की नौ साल की बेटी के साथ छेड़खानी की। बच्ची ने मामा को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने मवाना थाने में तहरीर दी। सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है।
मवाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करता है। उसकी पत्नी की चार साल पहले कैंसर के चलते मौत हो गई थी। व्यक्ति के दो बेटे और दो बेटी हैं। नौ वर्षीय बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची के मामा की तहरीर के मुताबिक पिता शराब पीने का आदी है। उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची ने इसकी जानकारी दी तो आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी को थाने लाया गया। बच्ची के बयान लिए गए तो उसमें छेड़खानी की बात सही पाई गई। मामा की तहरीर पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 161 के बयान में बच्ची ने छेड़खानी की बात कही है, अब उसके 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, पिता की इस शर्मनाक हरकत पर गांव के लोग अवाक हैं।