फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamali: pottery found in excavation, forensic team reached for investigation

यूपी: खुदाई में मिले मिट्टी के बर्तन, ग्रामीण हैरान, जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम

Tue, 03 Jul 2018 05:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Tue, 03 Jul 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Shamali: pottery found in excavation, forensic team reached for investigation
मिट्टी खनन मिले बर्तन - फोटो : अमर उजाला

शामली के गांव भिक्का माजरा में ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खनन करने के बाद हुए गड्ढे में मिट्टी के बर्तन और हड्डी मिलने से लोग हतप्रभ हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस जगह को फोरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया। फोरेंसिक टीम बुलाकर हड्डी और मिट्टी के बर्तन जांच के लिए सुरक्षित कर लिए गए। 

विज्ञापन


पढ़ें : बागपत: उत्खनन में मिले आठ कंकालों में एक महिला का, अब डीएनए परीक्षण पर टिकी उम्मीदें
विज्ञापन

 
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भिक्का माजरा निवासी ऋषिपाल के खेत से पूर्व में ईंट भट्ठा संचालक ने मिट्टी खनन कराया था। इस कारण खेत में 25 - 30 फिट गहरे गड्ढे हो गए थे। भट्टे बंद होने के कारण खुदाई कार्य बंद कर दिया गया। वहीं, सोमवार सुबह बराबर के खेत में किसान ने अपनी फसल की सिंचाई की, तो पानी गड्ढों के करीब आ गया। इस कारण गड्ढे के बराबर की ढांग गिर गई। ढांग गिरने से उसमें से पुराने मिट्टी के बर्तन व कुछ हड्डी के टुकड़े मिले। यह देखकर आसपास ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। उसके बाद एसडीएम शामली दुष्यंत कुमार मौर्य और सीओ थानाभवन अरविंद राठौर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उस स्थान को फोरेंसिक टीम की जांच के लिए सील कर दिया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मिट्टी के बर्तन तथा हड्डियां जांच के लिए कब्जे में ले लीं। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। मिट्टी के बर्तन छोटे मटके जैसे हैं, जो किसी प्राचीन सभ्यता से जुड़े नहीं लगते हैं। हड्डियां मिलने की वजह से जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में एकत्र हो गए ग्रामीण  
मिट्टी के पुराने बर्तन और हड्डियां मिलने की सूचना इलाके के गांवों में आग की तरह फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीण जब उस स्थान पर भी जाने लगे, जहां बर्तन और हड्डी मिली, तो पुलिस ने ग्रामीणों को वहां जाने से रोका।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed