फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: A woman in eight skeletons in excavation, now hopes for DNA

बागपत: उत्खनन में मिले आठ कंकालों में एक महिला का, अब डीएनए परीक्षण पर टिकी उम्मीदें

Sun, 17 Jun 2018 12:39 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, विजय नारायण सिंह, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, विजय नारायण सिंह, मेरठ Updated Sun, 17 Jun 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: A woman in eight skeletons in excavation, now hopes for DNA
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

सिनौली में हुए उत्खनन में कुल आठ मानव कंकाल मिले हैं। इनमें से एक कंकाल महिला का है। दो कंकाल ताबूतों में हैं। जिनका परीक्षण होना अभी बाकी है। कुछ कंकालों से प्रोटीन के नमूने लिए गए हैं, लेकिन इनमें मिलने वाले डीएनए की शुद्धता पर संशय है। इसके पहले 2005 में भी यहीं मिले कंकालों के बोन मैरो एंथ्रोपोलोजी विभाग के कोलकाता कार्यालय को भेजे गए थे, लेकिन वहां से आज तक कोई भी रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वे को नहीं दी गई है। ऐसे में अब ताबूतों में बंद कंकालों के डीएनए परीक्षण पर ही उम्मीदें टिकी हैं। 

विज्ञापन


किस हिस्से से मिलता है डीएनए
डीएनए सैंपल के लिए हड्डियों से बोन मैरो निकाला जाता है। इसमें मिलने वाली श्वेत रक्त कणिआओं से डीएनए को अलग किया जाता है। वैसे तो डीएनए मनुष्य के शरीर के हर हिस्से में मिल जाता है, लेकिन किसी कंकाल से सैंपल लेने के लिए विशेषकर कर पैर की निचली हड्डी टिबियो-फिबुला, कूल्हे की हड्डी और कंधों की हड्डियों में डीएनए प्रचुरता में मिलता है। 
विज्ञापन


डीएनए मिलने पर संशय
कंकाल उत्खनन के दौरान करीब तीन फुट नीचे मिले हैं। यह जमीन वर्षों से खेती के लिए इस्तेमाल की जाती रही है। ऐसे में संभावना है कि खेती के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली खाद आदि के रसायनों से डीएनए प्रदूषित हो चुका होगा। एएसआई के अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ताबूतों में रखे कंकालों का परीक्षण है। अब ऐसी तकनीक की तलाश की जा रही है, जिसके जरिए उसकी स्कैनिंग की जा सके। ताकि उसमें रखे गए शव या कंकाल का परीक्षण किया जा सके। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि लकड़ी के ताबूत करीब 4000 सालों में सड़-गल कर पूरी तरह मिट्टी बन चुके हैं। इनको खोलने की किसी भी तरह की कोशिश से मिट्टूी भरभराकर गिर जाएगी। ऐसे में एएसआई के लिए ताबूत को भी सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बागपत: सुर्खियों में सिनौली, सामने आई 4000 साल पुरानी सभ्यता, देखिए तस्वीरें

डीएनए से पता लग जाता है पूरा इतिहास

Baghpat: A woman in eight skeletons in excavation, now hopes for DNA
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

- जिसका कंकाल है वह पृथ्वी पर रहने वाले किस समूह से संबंध रखता था।
- हजारों सालों के विकास क्रम में उसके पूर्वज कौन थे। 
- व्यक्ति शाकाहारी था या मांसाहारी या दोनों 
- मरने वाले व्यक्ति की मौत का कारण क्या था।
- उसके पूवर्जों से लेकर उस तक उसके जीन्स मे किस तरह के बदलाव हुए
- बदलावों से पता लग जाता है कि उसने मौसम के विपरीत हालातों में अपने को किस तरह जीवित रखा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed