फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shakir, missing for four days, found; gang suspected of poisoning

Meerut News: चार दिन से लापता शाकिर मिला, जहरखुरानी गिरोह पर वारदात की आशंका

Tue, 10 Mar 2026 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shakir, missing for four days, found; gang suspected of poisoning
सरधना। शाकिर फाइल फोटो।
- नशे व घायल हालत में सीएचसी पहुंचा युवक, जिला अस्पताल रेफर, मोबाइल और बाइक गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चार दिन से लापता मोहल्ला चौकी चमारान निवासी शाकिर सोमवार रात खुद ही सीएचसी सरधना पहुंच गया। वह घायल और नशे की हालत में था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों और पुलिस का अनुमान है कि शाकिर के साथ जहर खुरानी गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया होगा। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि घटनाक्रम का खुलासा हो सके।
शाकिर चार दिन पहले कंकरखेड़ा स्थित एक बैंक में काम करने के बहाने घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उसकी तलाश में लगे रहे। नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार रात शाकिर नशे व घायल हालत में सीएचसी पहुंचा। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शाकिर को परिजनों की पहचान करवाई। उसका मोबाइल फोन और बाइक अभी भी गायब हैं। परिजनों का कहना है कि शाकिर जहरखुरानी गिरोह के हाथों फंसा हुआ प्रतीत होता है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस उसकी हालत और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। शाकिर के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसके साथ क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed