फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कातिल पिता को नहीं बेटी के कत्ल का पछतावा, बोला- हमारी इज्जत न रखी, तो हम क्यों करते उसकी जान की परवाह

Thu, 18 Aug 2022 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Aug 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Shaina Murder: Father has no regrates killing daughter, says why would we care about his life
शाइना का फाइल फोटो व हत्यारोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में अपनी बेटी के टुकड़े करने वाले पिता को उसकी हत्या का जरा भी पछतावा नहीं था। प्रेमी से शादी की जिद करने पर उसने बेटी की एक पेशेवर कातिल की तरह हत्या कर डाली। मेरठ में छह दिन से पुलिस युवती की सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाने में पसीना पसीना हो रही थी कि मुखबिर की एक कॉल ने इस हत्याकांड की हकीकत खोल दी।



युवती की सिर काटकर हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसे जन्म देने वाला उसका ही पिता था, उसके फैसले के खिलाफ जाने पर वह बेटी के लिए बाप से हैवान बन बैठा। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज शाहिद ने पूरी प्लानिंग के साथ बेटी की हत्या की थी। इसके बाद तमाम सबूतों को मिटाता रहा। बुधवार को कातिल पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में इस जघन्य हत्याकांड की पूरी हकीकत बयान की। बेटी की हत्या करते हुए न तो पिता के हाथ कांपे और न ही हत्याकांड की हकीकत बयान करते हुए जुबां कांपी। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे पिता ने बेटी की हत्या को अंजाम दिया।

Shaina Murder: Father has no regrates killing daughter, says why would we care about his life
शाइना मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
लिसाड़ीगेट निवासी शाहिद ने बेटी की हत्या के लिए पंद्रह दिन पहले ही योजना बना ली थी। बेटी के कत्ल के लिए ऐसा दिन चुना जब घर पर कोई नहीं था। शाइना की बड़ी बहन की शादी मुजफ्फरनगर में हुई थी। वह गर्भवती थी और अस्पताल में भर्ती थी। 11 अगस्त को परिवार के अन्य सदस्य उसे देखने के लिए अस्पताल गए थे। घर पर शाहिद और बेटी शाइना ही थी। इस मौके का फायदा उठाकर शाहिद हैवान बन गया और बेटी को बेरहमी से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया।
Shaina Murder: Father has no regrates killing daughter, says why would we care about his life
शाइना का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
शाइना की हत्या के बाद कातिल पिता ने हर वो सबूत मिटाना चाहा जिससे उसकी पहचान होती। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि सबसे पहले उसने रात के ढाई बजे सोती हुई  बेटी के मुहं में कपड़ा ठूंसा और जिस छुरे से बकरीद पर कुर्बानी दी थी उसी से बेटी की गर्दन काट डाली। खून बहने लगा तो वह लाश को बाथरूम के पास ले गया और सिर को धड़ से अलग कर दिया। शरीर से पूरा खून निकल जाने के बाद उसने पानी से उसे साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shaina Murder: Father has no regrates killing daughter, says why would we care about his life
सिर कटी लाश मिली। - फोटो : amar ujala
शव से खून बहना बंद होने के बाद आरोपी ने बेटी के धड़ को फल रखने वाली प्लास्टिक की कैरट में रखा और साइकिल पर लेकर कब्रिस्तान जाने वाली सड़क पर फेंक आया। इसके बाद वह सिर को एक थैले में रखकर माधवपुरम नाले पर पहुंचा और यहां थैले समेत बेटी का सिर नाले में फेंक दिया। इसके बाद वह घर पहुंचा और खून के निशान साफ किए। जिस छुरे से गर्दन काटी थी उसे भी कातिल पिता ने छिपा दिया।
विज्ञापन
Shaina Murder: Father has no regrates killing daughter, says why would we care about his life
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
युवती की लाश के मामले में खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा था, क्योंकि धड़ से सिर गायब था। न कोई पहचान, न सबूत। पुलिस ने हजारों सीसीटीवी फुटेज देखीं लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को एक कॉल ने पुलिस की राह आसान कर दी। यह कॉल मुखबिर की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed