शैलजा हत्याकांड: जहां छिपा था हत्यारोपी मेजर निखिल हांडा, उसी जगह दोहराया क्राइम सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी मेजर निखिल हांडा को मेरठ कैंट क्षेत्र में लेकर पहुंची। जिस स्थान पर मेजर छिपा हुआ था, वहां भी जानकारी की। उसके बाद टीम पुलिस को बिना सूचना दिए ही लौट गई।
बीते रविवार को कैंट इलाके से दिल्ली पुलिस ने मेजर निखिल राय हांडा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास बीते शनिवार मेजर की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या कर दी गई थी। पहले चाकू से गला रेतने के बाद आरोपी मेजर ने महिला के शव को सड़क पर फेंक दिया और उसके बाद कार से शव को रौंद दिया था। सीसीटीवी और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली की नारायणा थाना पुलिस समेत दो टीमों ने मेरठ के लालकुर्ती थाने में आमद दर्ज कराई। सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट में जिस जगह आरोपी मेजर निखिल रॉय हांडा छिपा था, वहीं पर मंगलवार को पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची। मौके पर क्राइम सीन और कुछ लोगों से पूछताछ की गई।
पढ़ें : शैलजा हत्याकांड: मेजर की जहां पर थी पहली पोस्टिंग, वहीं जाकर छिपा, गिरफ्तारी से दोस्त हैरान
पूछताछ में आरोपी मेजर ने पुलिस टीम को बताया कि वह एनएच-58 बाईपास से आया था और उसके बाद मोदीपुरम तक पहुंचा। उसके बाद उसे छिपने की सही जगह नहीं मिली। बीच में उसने अपने एक साथी को कॉल की थी। रात में वह सोया नहीं था। सुबह उसे मेरठ छोड़कर भागना था। लेकिन पुलिस उस तक पहुंच गई।
चाकू से रेता था गला
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने कपड़े गाड़ी में बदले थे। कार की चाबी का जो छल्ला था, उसी में एक छोटा चाकू भी था। उसी चाकू से उसने शैलजा का गला रेता था। क्योंकि वह शैलजा से शादी करना चाहता था। एसएसपी मेरठ राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि दिल्ली पुलिस की टीम मंगलवार को आरोपी मेजर को लेकर आयी थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/