फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shahu Ji Maharaj's social contributions were commemorated.

Meerut News: शाहूजी महाराज के सामाजिक योगदान को याद किया

Sat, 27 Jun 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Shahu Ji Maharaj's social contributions were commemorated.
- जयंती पर डॉ. आंबेडकर भवन में हुआ गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय बौद्ध महासभा, डॉ. बीआर आंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट कंकरखेड़ा और अखिल भारतीय प्रबुद्ध साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महाराज के सामाजिक योगदान को याद किया गया।
डॉ. आंबेडकर भवन रामनगर कंकरखेड़ा में कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शाहूजी महाराज एवं बोधिसत्व विश्वरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक डॉ. किरण सिंह ने की। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामगोपाल भारतीय ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कवियों डोरी लाल भास्कर, सुल्तान सिंह सुल्तान, सुरेंद्र खेड़ा, धर्मपाल सिंह मित्रा, मंगल सिंह मंगल, विभोर, राजीव शर्मा, प्रेमचंद, गुलाब सिंह, कवयित्री रामकुमारी सहित अन्य रचनाकारों ने छत्रपति शाहूजी महाराज के विचारों और सामाजिक योगदान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह, बामसेफ के वरिष्ठ पदाधिकारी जयवीर बौद्ध, डॉ. अतर सिंह, सेवानिवृत्त बीडीओ, सुंदर लाल, विजय पाल सिंह, अशोक गगन, राजकुमार सागर, अशोक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed